{"_id":"69f41715b493a0732704ee36","slug":"adulteration-detected-in-mustard-oil-gram-flour-and-fennel-seeds-2026-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सरसों के तेल, बेसन और सौंफ में भी मिलावट, जांच में खुलासा; जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे मिलावटखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सरसों के तेल, बेसन और सौंफ में भी मिलावट, जांच में खुलासा; जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे मिलावटखोर
Fri, 01 May 2026 08:29 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Fri, 01 May 2026 08:29 AM IST
सार
बरेली में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से होली के दौरान अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए थे। जिनकी जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सरसों के तेल, बेसन और सौंफ समेत कई खाद्य पदार्थों में मिलावट मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुनाफे के लिए मिलावटखोर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। बरेली में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से होली के दौरान लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट इसका प्रमाण है। 72 में से 30 नमूने अधोमानक तो पांच असुरक्षित पाए गए। असुरक्षित पाए गए नमूनों में हानिकारक रंगों की मिलावट पाई गई है।
विज्ञापन
विभाग ने 16 से 28 फरवरी तक चले अभियान में 46 प्रतिष्ठानों से 72 नमूने लिए गए थे। जांच में जो पांच नमूने असुरक्षित पाए गए हैं, उनमें प्राथमिकी दर्ज कराने से पहले दुकानदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्हें तीस दिन में जवाब देना होगा। इसके बाद सहायक आयुक्त की स्वीकृति से एसीजेएम प्रथम कोर्ट में वाद दाखिल किए जाएंगे। वहीं, तीस अधोमानक नमूनों के मामलों की सुनवाई एडीएम सिटी कोर्ट में होगी। इनमें अधिकतम पांच लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
सौंफ में ब्रिलिएंट ब्लू कलर की मिलावट
शीशगढ़ के नूरी ट्रेडर्स और परसाखेड़ा की दुकान से लिए गए सौंफ के नमूने जांच में फेल पाए गए। इनमें ब्रिलिएंट ब्लू कलर की मिलावट पाई गई।
सरसों के तेल में मिला था बटर यलो रंग
करगियाना गौटिया सुभाषनगर से लिए गए सरसों के तेल का नमूना भी जांच में फेल निकला। इसमें बटर यलो रंग की अधिकता पाई गई।
पॉम ऑयल में आयोडीन की मिलावट
शाहदाना के एनडी इंटरनेशनल प्रतिष्ठान से रिफाइंड पॉम ऑयल का नमूना भी फेल हो गया। इसमें आयोडीन की मिलावट पाई गई है।
बेसन में मिला रहे पीला रंग
नवाबगंज के बरौर स्थित प्रतिष्ठान से लिया गया बेसन का नमूना भी जांच में फेल निकला। इसमें पीले रंग की मिलावट पाई गई।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वितीय अक्षय गोयल ने बताया कि होली के दौरान लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट चार दिन पहले आई है। इसमें पांच नमूने असुरक्षित तो 30 अधोमानक पाए गए हैं। इनके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चलाकर जुर्माना लगाया जाएगा।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. वैभव शुक्ला ने बताया कि खाद्य पदार्थों में रंगों की अधिकता मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। मिलावटी और सिंथेटिक रंगों के अंधाधुंध इस्तेमाल से लोग कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।