फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Adulterated paneer being manufactured in Budaun supplied to Kanpur

होली से पहले बड़ा खुलासा: बदायूं में बन रहा मिलावटी पनीर, कानपुर तक सप्लाई; बरेली में 580 किलो नष्ट कराया गया

Sat, 28 Feb 2026 11:03 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 28 Feb 2026 11:03 AM IST
सार

होली से पहले मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। मिलावटी पनीर बाजार में सप्लाई किया जा रहा है। कानपुर की टीम ने 786 किलो पनीर की खेप पकड़कर इसका खुलासा किया है। बरेली में भी कार्रवाई की गई है। यहां 580 किलो मिलावटी पनीर जमीन में दबाया गया। 

विज्ञापन
Adulterated paneer being manufactured in Budaun supplied to Kanpur
बरेली में नष्ट कराया गया नकली पनीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के गांव विधौलिया में निर्मित होने वाले मिलावटी पनीर की आपूर्ति वाया बरेली कानपुर तक की जा रही है। कानपुर की टीम ने बदायूं के 786 किलो पनीर की खेप और सप्लायर को पकड़कर पूरे काले कारोबार से पर्दा उठाया है।

विज्ञापन

वहीं, कानपुर टीम की सूचना पर शुक्रवार को बरेली में भी मुख्य सप्लायर के यहां छापा मारकर 580 किलो पनीर को फेंकवाया गया। सब्जी मंडी में स्थित मुख्य सप्लायर रौनक ट्रेडर्स के स्वामी अरसान ने मिलावटी पनीर निर्माताओं के नाम भी अफसरों को बताए हैं।
विज्ञापन


कानपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की सूचना पर बरेली के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम शुक्रवार दोपहर रौनक ट्रेडर्स के यहां पहुंची। यहां एक कमरे में गंदे कपड़े की 50-60 गठरियों में पनीर रखा मिला। उस पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। दुर्गंध भी आ रही थी। पूछताछ में फर्म मालिक अरसान ने बताया कि वह बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बिधौलिया से पनीर खरीदता है। यह पनीर उसे सुरजीत, सुधीर, विनोद, रोहित, कुंवरपाल और सुखवीर बेचते हैं। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसी ने 26 फरवरी को 786 किलो पनीर की सप्लाई कानपुर नगर के तिरुपति बाला जी ट्रेडिंग कंपनी को  भेजी थी। यह पनीर उसने थोक भाव 150 रुपये प्रति किलो की दर पर बेचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में पीड़ित के पास सात मिनट से पहले पहुंचेगी पुलिस, यूपी 112 के बेड़े में 16 गाड़ियां शामिल

अफसरों ने पकड़ा था घटिया पनीर 
कानपुर जा रही खेप को वहां के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चौबेपुर के पास पकड़ा था। अधिकारियों ने इसे घटिया क्वालिटी का पनीर करार देते हुए एक नमूना संगृहीत किया और शेष पनीर को नष्ट करा दिया था। साथ ही बरेली से इस घटिया पनीर की सप्लाई को रोकने के लिए बरेली के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी (सीएफएसओ) को फोन पर सूचित किया था।

इसी क्रम में बरेली के सीएफएसओ के नेतृत्व में शुक्रवार को रौनक ट्रेडर्स के यहां छापेमारी कर अधिकारियों ने 580 किलो संदिग्ध गुणवत्ता वाले पनीर को जब्त किया। उसका एक नमूना संगृहीत कर अवशेष पनीर को नष्ट कराया है। साथ ही संदिग्ध गुणवत्ता वाले पनीर बनाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बदायूं के सहायक आयुक्त (खाद्य) को जानकारी दी है। 

Trending Videos

बदायूं के कई गांवों में बनता है मिलावटी पनीर
बदायूं के बिचौलिया ही नहीं अन्य कई गांवों और बिनावर कस्बे में भी मिलावटी पनीर बनाया जाता है। बरेली के मुख्य खाद्य सुरक्षा को रौनक ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान से अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि शुक्रवार जो संदिग्ध गुणवत्ता वाला पनीर बरामद हुआ है, उसमें रिफाइंड व अन्य पाउडर की मिलावट प्रतीत होती है। इसमें क्रीम की मात्रा भी न के बराबर है।

असली-नकली पनीर की पहचान
खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञ बताते हैं कि असली पनीर नरम मलाईदार सफेद व ताजी खुशबू वाला होता है। जबकि, नकली पनीर रबर जैसा सख्त खट्टा या रसायनों की गंध गंध वाला होता है। असली पनीर नरम रहेगा, जबकि नकली टूट जाएगा।

सीएफएसओ अक्षय गोयल ने बताया कि रौनक ट्रेडर्स के स्वामी अरमान को कारोबार में सुधार करने का नोटिस दिया है। 15 दिन बाद फिर निरीक्षण करेंगे, यदि सुधार न मिला तो लाइसेंस निरस्त करेंगे। नमूने की जांच रिपोर्ट मिलने पर अन्य कार्रवाई करेंगे। बदायूं के बिनावर कस्बे और गांवों में मिलावटी पनीर बनाने का धंधा कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है। वर्ष 2017-18 में वहां तैनाती के समय मैंने ही बिनावर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था।

मिलावटखोरी की सूचना प्रशासन को देंगे व्यापारी
उप्र व्यापारी सुरक्षा फोरम ने होली पर मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को संजय नगर स्थित प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला के मुताबिक मिलावटखोरी करने वालों की सूचना जिला प्रशासन को देने के लिए टीम गठित की गई। इसके प्रभारी महानगर युवा अध्यक्ष विष्णु शुक्ला, सह प्रभारी सोनू मौर्य नामित हुए। कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थ देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यहां महामंत्री दीपक द्विवेदी, प्रभजीत सिंह, अनिल राजपूत, प्रमोद रघुवंशी, विष्णु शुक्ला आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed