फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   16 hi-tech vehicles added to UP 112 police fleet in Bareilly

UP News: बरेली में पीड़ित के पास सात मिनट से पहले पहुंचेगी पुलिस, यूपी 112 के बेड़े में 16 गाड़ियां शामिल

Fri, 27 Feb 2026 08:20 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 27 Feb 2026 08:20 PM IST
सार

बरेली जिले में यूपी 112 के बेड़े की ताकत और बढ़ गई है। यूपी 112 में 16 नई गाड़ियां शामिल हो गईं है। एसएसपी ने शुक्रवार को इन आधुनिक गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से रवाना किया।

विज्ञापन
16 hi-tech vehicles added to UP 112 police fleet in Bareilly
एसएसपी ने यूपी 112 गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में शुक्रवार को यूपी 112 के बेड़े में 16 नई गाड़ियां शामिल कर ली गईं। एसएसपी ने इन्हें हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से रवाना किया। नई गाड़ियां आने के बाद पीड़ितों के पास पुलिस के पहुंचने का रेस्पांस टाइम सात मिनट से भी कम होने का दावा किया गया है। 

विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि यूपी 112 को जो अत्याधुनिक गाड़ियां मिली हैं, उनमें टेबलेट, मैटल डिटेक्टर, बॉडी बैग, रेनकोट, घटना के दौरान किसी स्थान को सुरक्षित करने के लिए यलो टेप व स्टैंड और प्राथमिक चिकित्सा पेटी मौजूद है। पुलिसकर्मियों को इनमें बैठकर ज्यादा सहज अनुभव होगा, साथ ही यह तेज रफ्तार से घटनास्थल की ओर जल्दी पहुंच सकेंगी। चेन स्नेचिंग, लूट, सड़क हादसों और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच सकेगी।
विज्ञापन


देहात इलाकों में भेजी गाड़ियां, गोल्डन आवर पर फोकस
एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि नई गाड़ियों को भमोरा, आंवला, मीरगंज, शेरगढ़, शीशगढ़ व सिरौली आदि थानों में भेजा गया है। खासतौर से उन इलाकों में गाड़ियां सक्रिय रहेंगी जहां हाईवे पर अक्सर हादसे होते हैं और लोगों को पुलिस की तुरंत मदद की जरूरत होती है। यह घायलों को अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। किसी घायल को ‘गोल्डन आवर’ में बचाने की कोशिश तेज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन गाड़ियों का है बेड़ा
यूपी 112 की 85 गाड़ियां अब जिला पुलिस के पास हो गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक इनमें 25 स्कार्पियो, 20 इनोवा व 40 बोलेरो शामिल हैं। नौ स्कार्पियो पहले से बेड़े में शामिल हैं, अब 16 और मिल गई हैं।

रेस्पांस टाइम में और कमी लाएंगे : एसएसपी 
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले में यूपी 112 का पीड़ित या कॉलर के पास पहुंचने का औसत रेस्पांस टाइम इस वक्त 7 मिनट 45 सेकेंड है। शासन से जिले को जो नई गाड़ियां मिली हैं वह बेहद अत्याधुनिक प्रणाली से लैस हैं। इन्हें शामिल करने के बाद रेस्पांस टाइम में कमी लाने का प्रयास किया जाएगा। शिकायतकर्ता के पास पुलिस और पहले पहुंच सकेगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed