फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Admissions open for BA Health Economics

Bareilly News: बीए हेल्थ इकोनॉमिक्स में प्रवेश शुरू

Sat, 30 May 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 30 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Admissions open for BA Health Economics

विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग की ओर से बीए हेल्थ इकोनॉमिक्स पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। अर्थशास्त्र विभाग के शिक्षकों के मुताबिक, बदलते आर्थिक परिदृश्य में छात्र अब पारंपरिक शिक्षा से हटकर विशेषज्ञता वाले पाठ्यक्रमों में कॅरिअर बना सकते हैं।
एमए फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स जैसे पाठ्यक्रम की लोकप्रियता भी बढ़ी है। हालांकि, अभी परास्नातक विषय में पंजीकरण शुरू होने में समय लग सकता है। स्नातक कोर्स में 60 सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। यह पाठ्यक्रम पिछले वर्ष से ही अर्थशास्त्र विभाग में शुरू हुआ है। बीते वर्ष 600 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, लेकिन गिने-चुने ही प्रवेश हो सके।
विज्ञापन

इस बार सभी सीटें भरने के लिए अर्थशास्त्र विभाग के शिक्षकों ने अभी से जोर लगाना शुरू कर दिया। विभागाध्यक्ष प्रो. भोला खान ने बताया कि बीए हेल्थ इकोनॉमिक्स चार वर्षीय डिग्री कोर्स है। वर्तमान में विद्यार्थी वह कोर्स ढूंढता है जिससे रोजगार के अवसर मिलें। यह ठीक ऐसा ही है। कोर्स की फीस पांच हजार रुपये प्रति सेमेस्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोरोना के बाद से बढ़ रही लोकप्रियता
प्रो. भोला खान के अनुसार कोविड-19 महामारी के बाद स्वास्थ्य सेवाओं के आर्थिक पहलुओं को समझने की आवश्यकता बढ़ गई है। बीए हेल्थ इकोनॉमिक्स एक ऐसा कोर्स है जो छात्रों को स्वास्थ्य नीतियों, बीमा प्रणालियों, अस्पताल प्रबंधन और सार्वजनिक स्वास्थ्य योजनाओं की आर्थिक समझ विकसित करने में मदद करता है। इस कोर्स के बाद छात्र स्वास्थ्य विभाग, बीमा कंपनियों, हेल्थकेयर कंसल्टेंसी, एनजीओ और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठनों में कॅरिअर बना सकते हैं।


फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स से बैंकिंग में कॅरिअर
वित्तीय क्षेत्र में डेटा एनालिटिक्स और इकोनॉमिक मॉडलिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है। प्रो. भोला खान ने बताया कि एमए फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स एक ऐसा कोर्स है जो छात्रों को वित्तीय बाजार, निवेश विश्लेषण, बैंकिंग और आर्थिक नीति निर्माण में विशेषज्ञता प्रदान करता है। कोर्स पूरा करने के बाद छात्र बैंकिंग सेक्टर, स्टॉक मार्केट, फाइनेंशियल एडवाइजरी फर्म्स, म्यूचुअल फंड कंपनियों और सरकारी आर्थिक विभागों में उच्च पदों पर कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed