{"_id":"68f82649254e810ba70de690","slug":"admissions-are-not-being-taken-due-to-lack-of-technical-instructors-bareilly-news-c-4-vns1074-750538-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तकनीकी अनुदेशक न होने से नहीं लिए जा रहे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तकनीकी अनुदेशक न होने से नहीं लिए जा रहे प्रवेश
विज्ञापन
बरेली। राजकीय खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी संस्थान में इस वर्ष सत्र शून्य हो सकता है। संस्थान में होने वाले डिप्लोमा कोर्स की शुरुआत जून से हो जाती है, लेकिन इस वर्ष बचे हुए एक अनुदेशक के रिटायर होने के बाद सत्र पर शून्य होने का खतरा मंडरा रहा है।
छह तकनीकी अनुदेशकों की नियुक्ति कराने के लिए संस्थान की ओर से निदेशालय को कई बार पत्र लिखने के बावजूद अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस वर्ष को समाप्त होने में मात्र ढाई महीने बचे हैं।
संस्थान के अधीक्षक अंशिल सिन्हा ने बताया जून के माह से ही संस्थान में कुकरी, बेकरी व खाद्य संरक्षण में अलग-अलग कोर्स का संचालन शुरू होता है। वहीं 100 महिलाओं के लिए भी मासिक खाद्य प्रसंस्करण कोर्स का संचालन किया जाता है, लेकिन अनुदेशकों के नहीं होने से इस वर्ष प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को मना किया जा रहा है। जबकि अब तक एक वर्ष कोर्स में दो सेमेस्टर की परीक्षाएं भी कराई जाती है।
विज्ञापन
वहीं विभाग आउटसोर्स कर्मचारी की नियुक्ति अपने स्तर पर नहीं कर सकता है। इसलिए सत्र शून्य हो सकता है। संवाद