फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Admission will be given only after filling the option of financially weak in registration

पंजीकरण में आर्थिक रूप से कमजोर का विकल्प भरने पर ही मिलेगा प्रवेश

Tue, 22 Sep 2020 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Admission will be given only after filling the option of financially weak in registration
demo photo - फोटो : demo photo

बरेली कॉलेज में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए बढ़ीं दस फीसदी सीटें
विज्ञापन

स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 24 सितंबर तक भर सकते हैं फार्म

बरेली। बरेेली कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में आर्थिक रूप से कमजोर यानी ईडब्ल्यूएस कोटे में उन्हीं छात्र-छात्राओं को दाखिला मिलेगा, जिन्होंने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन में इसका विकल्प भरा होगा। ऐसे प्रवेशार्थी 24 सितंबर तक अपने फार्म बरेली कॉलेज में जमा कर सकते हैं।
बीएससी बायो को छोड़कर बरेली कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। अब ईडब्ल्यूएस का कोटा 10 फीसदी बढ़ाकर उसमें प्रवेश दिए जाने हैं। इसे लेकर सोमवार को बरेली कॉलेज प्रवेश समिति की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि इन सीटों पर उन्हीं को दाखिला दिया जाएगा, जिन्होंने विश्वविद्यालय के प्रवेश पंजीकरण में ईडब्ल्यूएस दर्शाया है। ईडब्ल्यूएस का प्रमाणपत्र होना भी जरूरी है। इन प्रवेशार्थियों का बरेली कॉलेज के पोर्टल पर भी पंजीकरण होना अनिवार्य है। छात्र-छात्राओं को अपने सभी प्रमाणपत्रों के साथ बरेली कॉलेज में 24 सितंबर तक फार्म भरना जरूरी है।
विज्ञापन

ईडब्ल्यूएस कोटे में प्रवेश के लिए समिति की बैठक हो गई है। इसके लिए पात्र छात्र-छात्राएं जरूरी औपचारिकता पूरी करने के साथ अपना दाखिले करा सकते हैं। - डॉ. अनुराग मोहन, प्राचार्य, बरेली कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed