{"_id":"66f0cbcda834ca66ac0dc2a7","slug":"admission-process-will-be-done-in-the-new-examination-hall-list-of-vocational-courses-will-be-pasted-bareilly-news-c-4-lko1018-487084-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नए परीक्षा भवन में होगी प्रवेश प्रक्रिया, चस्पा होगी वोकेशनल कोर्स की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नए परीक्षा भवन में होगी प्रवेश प्रक्रिया, चस्पा होगी वोकेशनल कोर्स की सूची
विज्ञापन
- वोकेशनल कोर्स की जानकारी के अभाव में कॉलम खाली छोड़ रहे थे विद्यार्थी
बरेली। बरेली कॉलेज में चल रही स्नातक द्वितीय, तृतीय, पंचम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया में अब विद्यार्थियों को वोकेशनल कोर्स का कॉलम भरने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। न ही अव्यवस्थाओं से जूझेंगे। नए परीक्षा भवन में होने वाली प्रवेश प्रक्रिया में सभी सुविधाएं मुहैया हाेंगी।
कॉलेज में 17 सितंबर से अगले सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। पहले दिन विद्यार्थी फाॅर्म लेकर गए और दूसरे दिन जब लौटे तो जमा किया गया फाॅर्म जांच के बाद लौटा दिया गया। वजह, वोकेशनल कोर्स का कॉलम खाली था। विद्यार्थियों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। साथ ही, विद्यार्थियों के लिए पानी की व्यवस्था न होने, परिसर में कहीं बैठने का इंतजाम न होने से जमीन पर फार्म भरने की अड़चन और गर्मी के बावजूद पंखों की व्यवस्था न होने का भी मामला उठाया था। अगले दिन भी यही समस्या रही इससे एक छात्रा बेसुध हो गई थी।
अमर उजाला में प्रकाशित खबर और घटना का संज्ञान लेकर छात्र संगठनों के पदाधिकारी बिफरे। लिहाजा, नए परीक्षा भवन में प्रवेश प्रक्रिया कराने का निर्णय हुआ। वहां बीए, बीएससी, बीकॉम में वोकेशनल कोर्स की सूची, पानी, पंखों समेत बैठने का भी इंतजाम रहेगा।
विज्ञापन
अंकपत्र, मूल प्रमाणपत्र साथ लेकर पहुंचे
प्रवेश संयोजक प्रो. गीता वर्मा के मुताबिक तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पहुंच रहे कई विद्यार्थी बीए प्रथम, द्वितीय वर्ष का अंकपत्र साथ नहीं ला रहे। इसके बगैर प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अगले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पिछले सेमेस्टरों के मूल अंकपत्र और प्रमाणपत्र साथ लाने को कहा है, ताकि मौके पर ही दस्तावेजों का सत्यापन कर प्रक्रिया पूरी की जा सके।
एमएससी मैथ, फिजिक्स, बीफार्मा की स्पॉट काउंसलिंग आज
रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संचालित एमएससी फिजिक्स, बीफार्मा की ईडब्लयूएस, मैथ की खाली सीटों के लिए स्पॉट काउंसलिंग 23 सितंबर को सुबह 11 बजे से संबंधित विभागों में होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित धनराशि का डिमांड ड्राफ्ट और अन्य दस्तावेजों के साथ प्रवेश के लिए समय से उपस्थित होने को कहा गया है। अमर उजाला ब्यूरो