{"_id":"66ff37ff19e5c38d8103209a","slug":"administration-woke-up-after-the-accident-in-sirauli-rapid-raids-were-conducted-at-many-places-bareilly-news-c-4-1-bly1039-495128-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिरौली में हादसे के बाद प्रशासन जागा, जगह-जगह पड़े ताबड़तोड़ छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिरौली में हादसे के बाद प्रशासन जागा, जगह-जगह पड़े ताबड़तोड़ छापे
विज्ञापन
आंवला में आतिशबाजी की चार दुकानें सीज, बहेड़ी में एक गिरफ्तार, शाही में बगैर लाइसेंस विक्रेता को नोटिस
आंवला/बहेड/मीरगंज। सिरौली के कल्याणपुर में आतिशबाजी फैक्टरी में बुधवार को हुए धमाके और मौतों के बाद प्रशासन जाग गया। सजगता न दिखाने पर हुई किरकिरी के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम ने जगह-जगह ताबड़तोड़ छापे मारे। इस दौरान आंवला में अवैध तरीके से पटाखे बनाकर घरों में भंडाकरण करने वाले चार लोगों के दुकानें सीज कर दी गई। बहेड़ी में एक मकान से लाखों के पटाखे मिले, जिसके मकान मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि शाही में दो लोग बगैर लाइसेंस पटाखे बेचते मिले, जिन्हें नोटिस दिया है।
आतिशबाजी लाइसेंस के नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई
आंवला। आतिशबबाजी लाइसेंस के नियमों के उल्लंघन पर चार लोगों पर कार्रवाई की गई। एसडीएम नहनेराम ने बताया कि उनको सूचना प्राप्त हुई थी कि नगर के सात-आठ लोग अवैध तरीके से घरों व अन्य जगहों पर अतिशबाजी बना रहे हैं। इनके घरों में आतिशबाजी व उसकी सामग्री उपलब्ध है। क्षेत्र में लाइसेंस धारक आतिशबाजी निर्माण एवं भंडारण स्थलों का भौतिक निरीक्षण सत्यापन किया गया। सूचना के आधार पर एसडीएम, सीओ, इंचार्ज अग्निशमन सहित पुलिस बल के साथ नगर के कई स्थानों पर आतिशबाजी बनाने वाले, थोक विक्रेताओं के दुकानों व गोदामों पर पहुंचकर आतिशबाजी निर्माण, भण्डारण स्थल, भण्डारण की मात्रा, लाइसेंस की वैधता, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता इत्यादि को चेक किया।
विभिन्न मोहल्लों के निवासी है आरोपी
आतिशबाजी लाइसेंस के नियमों का पालन न करने वाले लाइसेंस धारकों के विरुद्ध वजीरगंज रोड स्थित पंकज खंडेलवाल, मोहल्ला पक्का कटरा निवासी सारांश खंडेलवाल, दीपक खंडेलवाल, मोहल्ला बजरिया निवासी आरिश मसूदी की दुकानों को सील कर दिया गया। इस दौरान सीओ नीलेश मिश्र, इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
-- --
मकान में अवैध रूप से रखी लाखों की आतिशबाजी पकड़ी
बहेड़ी। माथुर ऱोड तिराहे की सघन बस्ती के बीच स्थित एक मकान के अंदर रखी लाखों की आतिशबाजी पुलिस ने छापा मारकर जब्त कर ली। इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक महेश चंद के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। इस मौके पर कस्बा चौकी इंचार्ज सनी चौधरी, सीओ अरुण प्रतापसिंह, कोतवाल संजय तोमर, फायर ब्रिगेड प्रभारी योगेश कुमार आदि रहे। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने गांव मुरारपुर के गोदाम मालिक आनंद गुप्ता व लोधीपुर के आसे राम के यहां भी जांच की, लेकिन यहां सब कुछ सही मिले। संवाद
-- -- -- --
दो लोगों के नाम सामने आए
मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र के गांव दुनका में चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार ने भी अभियान चलाया, जिसमें प्रेमपाल और राजू गुप्ता का नाम सामने आया है। पुलिस ने दोनों को नोटिस तामील कराकर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी है। संवाद
-- -
फतेहगंज पश्चिमी में व्यापारी को चेताया
रिठौरा/फतेहगंज पश्चिमी/फरीदपुर। नायब तहसीलदार विदित कुमार ने रिठौरा में सरताज अली खान के पटाखा बनाने वाले गोदाम का निरीक्षण किया। हालांकि वहां सबकुछ ठीक-ठाक मिला। इधर, फतेहगंज पश्चिमी में कोई भी पटाखा फैक्ट्री नहीं है। दो पटाखा बेचने की दुकान है। कस्बा के शशांक अग्रवाल की 500 किलो की महाकाल ट्रेडर्स के नाम और कस्बा निवासी शारिका अग्रवाल की 600 किलो बारूद क्षमता की दुकान है। दिवाली के समय दोनों पटाखा व्यापारी बाहर किसी फैक्ट्री से पटाखा खरीदकर यहां कस्बा में अस्थाई परमिशन वाले दुकानदारों को फुटकर में पटाखा बेचते हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों दुकानदारों के लाइसेंस का निरीक्षण किया। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा और चौकी प्रभारी बलवीर सिंह मौजूद रहे। इधर, फरीदपुर में एसडीएम गुलाबचंद अग्रहरि, सीओ आशुतोष शिवम व फरीदपुर अग्निशमन इंचार्ज सचिन ने पचौमी गांव के पास बने जय अंबे गोदाम का निरीक्षण किया, जहां सब कुछ ठीक मिला। संवाद
-- -
सख्त हिदायत देकर छोड़ा
नवाबगंज। चौकी इंचार्ज विदेश कुमार शर्मा ने नगर के पुराना पुल के पास एक पटाखा व्यापारी शम्भु गुप्ता के मकान, रिछोला में इमरान और हरदुआ गांव के हाईवे पर फिरोज के दुकान का का निरीक्षण किया, जिसमें फिरोज की दुकान बंद मिले। हालांकि अन्य दुकानदार के पास अधिक मात्रा में पटाखा सामग्री नहीं मिली है। पुलिस ने उनके अभिलेख भी देखकर हिदायत देकर छोड़ दिया। संवाद