फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Administration will start mining from today with social distancing

सोशल डिस्टेसिंग के साथ प्रशासन आज से शुरू कराएगा खनन

Mon, 20 Apr 2020 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Administration will start mining from today with social distancing
खनन
बरेली। लॉकडाउन में बंद बालू और मिट्टी का खनन के पट्टे 20 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। हालांकि, प्रशासन ने केवल बहेड़ी में एक खनन पट्टा दिया है। जबकि दूसरा विवादित होने की वजह से नहीं दिया जा सकता है। इस संबंध में एडीएम वित्त मनोज कुमार पांडेय ने खनन अधिकारी ने कमल कश्यप को दिशा-निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से बालू और मिट्टी का खनन पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। सीएम की घोषणा के बाद 20 अप्रैल से खनन शुरू करना है। अधिकारियों का कहना है कि मिट्टी पर तो रायल्टी नहीं ली जाती लेकिन खनन की जानकारी प्रशासन को देनी होती है। हालांकि प्रशासन ने बहेड़ी में किच्छा नदी में खनन के लिए टियूला में पट्टा एक फर्म को दिया है। प्रशासन ने यहां खनन शुरू कराने से पहले यहां ऑनलाइन मानीटरिंग के लिए सीसीटीवी को चेक करा लिया है। हालांकि पहले मोहम्मदपुर में भी प्रशासन की एक तरफ से एक और पट्टा जारी हुआ था लेकिन पिछले साल यहां अवैध खनन का मामला पकड़ने जाने के बाद से यह पट्टा विवादित है और हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। मिट्टी का खनन शुरू हो जाने से करीब 1200 ईंट-भट्ठा मालिकों के साथ यहां काम करने वाले हजारों श्रमिकों को भी राहत के साथ काम भी मिल जाएगी। एडीएम वित्त का कहना है कि खनन शुरू कराने वालों को सोशल डिस्टसिंग का कड़ाई से अनुपालन कराना होगा। इसके साथ जो श्रमिक काम करेंगे, उनक सूचना देने के साथ उनके सैनिटाइजेशन की भी व्यवस्था करानी होगी।
विज्ञापन

‘20 अप्रैल से खनन शुरू हो जाएगा लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश खनन अधिकारी को दे गए हैं।’
- मनोज कुमार पांडेय, एडीएम वित्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed