फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   administration will search for Bangladeshi infiltrators by taking along experts from Tripura in Bareilly

Bareilly: त्रिपुरा के विशेषज्ञ को साथ लेकर घुसपैठियों को खोजेगा प्रशासन, मंडलायुक्त ने डीएम को दिए निर्देश

Tue, 25 Nov 2025 04:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Nov 2025 04:21 PM IST
सार

बरेली जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में मंडलायुक्त ने डीएम को अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाने और तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
administration will search for Bangladeshi infiltrators by taking along experts from Tripura in Bareilly
मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शासन की सख्ती के बाद बरेली जिले में भी घुसपैठियों को खोजकर वापस भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने डीएम को अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


मंडलायुक्त वर्ष 2000 में सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट के रूप में त्रिपुरा में सेवाएं दे चुके हैं। वह कुछ हद तक बांग्लादेशियों की भाषा भी समझते हैं। अब बांग्लादेशी नागरिकों को चिह्नित करने के लिए उन्होंने त्रिपुरा से कुछ विशेषज्ञों को भी बुलवाया है।
विज्ञापन


दरअसल, बीते दिनों मुख्यमंत्री ने घुसपैठियों की तलाश कर उनको वापस भेजने का निर्देश दिया था। पहचान के बाद सत्यापन तक  उन्हें जिला स्तर पर अस्थायी डिटेंशन सेंटर में रखने के लिए कहा गया है। जरूरी प्रक्रिया पूरी कर घुसपैठियों को उनके मूल देश भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में रह रहे हैं कई बांग्लादेशी 
बताया जा रहा है कि जिले के ईंट भट्ठों, फैक्टरियों और अन्य स्थलों पर कई बांग्लादेशी खुद को असम या पश्चिम बंगाल का निवासी बताकर मजदूरी कर रहे हैं। इनके पास भारतीय दस्तावेज भी हैं। इनकी भाषा उनके किरदार को लेकर संदेह पैदा करती है। 

मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने बताया कि अभी शासन से निर्देश नहीं मिले हैं, लेकिन हमने तैयारी शुरू कर दी है। त्रिपुरा के विशेषज्ञों को बुलाकर बांग्लादेशी नागरिकों को चिह्नित कराया जाएगा। इस विषय पर काम शुरू करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश भी दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed