{"_id":"672d34af19af1995d403d404","slug":"administration-team-raided-and-recovered-seven-lakhs-from-defaulters-bareilly-news-c-4-bly1015-517125-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दबिश देकर प्रशासन की टीम ने बकायेदारों से वसूले सात लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दबिश देकर प्रशासन की टीम ने बकायेदारों से वसूले सात लाख
विज्ञापन
बरेली। बकाया राजस्व वसूली अभियान के तहत बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर गोविंद मौर्य के नेतृत्व में गठित टीम ने बड़े बकायेदारों के यहां दबिश देकर करीब सात लाख रुपये वसूले। साथ ही, दबिश के दौरान जहां बकायेदार नहीं मिले, वहां नोटिस चस्पा की गई।
टीम प्रभारी नायब तहसीलदार विदित कुमार के मुताबिक नाइन प्लैनेट इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड पर रेरा का दस लाख रुपये बकाया है। मौके पर दो लाख रुपये जमा कराए। क्लैरा स्वैन मिशन हॉस्पिटल जेपी पर 75 लाख रुपये बकाया है, मौके पर 3,94,323 रुपये जमा कराए। साथ ही, 1,09,250 रुपये बकाया स्टांप शुल्क वसूला।
गिरजेश मिश्रा उपभोक्ता फोरम के 3.5 लाख रुपये के बकायेदार हैं। जुर्माना धनराशि वसूली के लिए दबिश दी गई, कोई नहीं मिला। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के जमानतदार जोगराज पुत्र दुलारे निवासी अशोक विहार के घर दबिश दी। यहां भी कोई नहीं मिला। देर शाम तक चले अभियान में 7,03,573 रुपये की वसूली हुई। टीम में संग्रह अमीन प्रेमराज, जोरावर सिंह, सुनील कुमार, दिनेश कुमार शामिल रहे। अमर उजाला ब्यूरो