फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Administration on alert after Prayagraj cold storage accident

Bareilly News: प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट

Wed, 25 Mar 2026 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Administration on alert after Prayagraj cold storage accident
बरेली। प्रयागराज में अमोनिया गैस वाले कोल्ड स्टोरेज में हादसे के बाद जिले में विभागीय अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों ने मंगलवार को निरीक्षण किया है। जिले में कुल 32 में से 23 कोल्ड स्टोरेज अमोनिया गैस वाले हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल कोल्ड स्टोरेज की संख्या 32 हैं। इसमें सब्जियों व फलों को रखने की क्षमता 1 लाख 56 हजार 112 मीट्रिक टन है। इसमें 90 फीसदी भंडारण हो चुका है। इन कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के कोल्ड स्टोर 23 व फ्री ऑन गैस के नौ हैं। फरीदपुर व फतेहगंज पूर्वी में 15 कोल्ड स्टोर, आंवला में 10, शहर में सात कोल्ड स्टोरेज हैं। इनका फरवरी व मार्च में निरीक्षण कर लाइसेंस का नवीनीकरण किया गया है। विभाग का दावा है कि इसमें अधिकतर कोल्ड स्टोरेज 2015 के बाद के हैं और जो पुराने हैं उन्होंने अपग्रेड कर लिया है।
विज्ञापन

..................................
23 अप्रैल 2025 को हुई आग लगने की घटना
इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बड़ा बाइपास पीएस कोल्ड स्टोर में 23 अप्रैल 2025 को 12 बजे भीषण आग लगी थी। इसमें करीब चार करोड़ का नुकसान हुआ था। यहां पर मिर्च, ड्राईफ्रूट में छोहाड़ा, फल व आलू का भंडारण होता था। स्टोरेज के बाहर लोहे की वेल्डिंग की जा रही थी। इसी दौरान पास में रखे मिर्च के ढेर में आग लग गई। जिससे कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे कोल्ड स्टोर को अपने दायरे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................................
बोले कोल्ड स्टोरेज संचालक :-
सभी कोल्ड स्टोर को अमोनिया गैस की आवश्यकता है। सभी कोल्ड स्टोर के स्वामियों को तकनीक पर विशेष ध्यान देना चाहिए। - राजेंद्र गुप्ता, कोल्ड स्टोर संचालक
....................
कोल्ड स्टोर संचालकों को सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। जिससे प्रयागराज जैसी बड़ी घटना जिले में न होने पाए। - अमीर अहमद, कोल्ड स्टोर संचालक
....................................
वर्जन ...
प्रयागराज की घटना को देखने के बाद यहां पर भी कोल्ड स्टोरेज की जांच पुन: जांच की जा रही है। इसको लेकर निरीक्षण भी शुरू कर दिया गया है। एक साल पहले शॉर्ट सर्किट से बाइपास पर कोल्ड स्टोर में आग से चार करोड़ का नुकसान हुआ था। - जितेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed