{"_id":"66170c528974e1b3d3099d24","slug":"administration-cut-trees-without-permission-forest-department-stopped-them-bareilly-news-c-4-vns1013-379621-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रशासन ने बिना अनुमति कटवाए पेड़, वन विभाग ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रशासन ने बिना अनुमति कटवाए पेड़, वन विभाग ने रुकवाया
Thu, 11 Apr 2024 03:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
बरेली। आंवला में प्रधानमंत्री की संभावित जनसभा को लेकर प्रशासन ने बिना अनुमति के ही हरे पेड़ों पर आरी चलवा दी। सूचना मिलने पर वन विभाग ने पेड़ों के कटान को रुकवा दिया है। अब अफसर मामले को दबाने में जुटे हैं।
प्रधानमंत्री की बरेली में जनसभा की संभावना को लेकर अधिकारियों ने स्थल की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में हेलिपैड और जनसभा के लिए आंवला के थाना भमोरा के गांव आलमपुर में सोमवार को निरीक्षण किया गया था। मंगलवार को वहां हरे पेड़ों का कटान शुरू कर दिया गया। काफी संख्या में पेड़ काट दिए गए। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और काम रुकवा दिया।
एसडीएम नहने राम ने पेड़ों के कटान संबंधी सूचना को भ्रामक बताया था। रेंजर व बीडीओ भगवान दास ने मंगलवार को झाड़ियों की सफाई कराने की बात कही थी। बुधवार को बीडीओ ने चुप्पी साध ली। रेंजर शीशपाल सिंह बिष्ट ने बुधवार को निरीक्षण के बाद निगरानी के लिए चौकीदारों को लगा दिया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की जनसभा के संबंध में बीडीओ भगवानदास ने झाड़ियों को साफ कराया गया था। कुछ छोटे पेड़ भी काटे गए हैं। इसके लिए अनुमति नहीं ली गई थी। गांव में चौकीदारों की तैनाती कर दी गई है। ज्यादा पेड़ों का कटान नहीं हुआ है। कुछ पेड़ सूख चुके थे। शायद ग्रामीणों ने ईंधन के रूम में इस्तेमाल के लिए उनको काट लिया होगा। - शीशपाल सिंह बिष्ट, रेंजर
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंवला के गांव आलमपुर में जनसभा कर चुके हैं। तब जनसभा के बाद वहां पौधरोपण कर दिया गया था। तब लगाए गए पौधे अब पेड़ का रूप ले चुके हैं। एक बार फिर प्रधानमंत्री की संभावित जनसभा को लेकर वहां हेलिपेड व जनसभा स्थल बनाने के लिए पेड़ों को काटा गया। अब अधिकारी इस मामले को दबाने के प्रयास में जुट गए हैं।