{"_id":"679bce1d6a51db998a07d47a","slug":"adm-city-started-investigation-into-the-role-of-tehsildar-created-panic-bareilly-news-c-4-1-bly1039-571267-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एडीएम सिटी ने शुरू की तहसीलदार की भूमिका की जांच, खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एडीएम सिटी ने शुरू की तहसीलदार की भूमिका की जांच, खलबली
विज्ञापन
मीरगंज। तहसील कार्यालय में पत्रावलियों में खामी मिलने के बाद डीएम के आदेश पर एडीएम सिटी ने तहसीलदार की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को एडीएम सिटी सौरभ गांव सिंधौली पहुंचकर ग्राम समाज की जमीन की पैमाइश कराई, जहां कुछ अन्य कब्जेदार भी चिह्नित हुए हैं। इस तहसील परिसर में खलबली मची रही।
बुधवार को डीएम बरेली रविंद्र कुमार ने तहसील का निरीक्षण किया था, जिसमें उन्होंने न्यायालयों की निस्तारित पत्रावलियों की जांच की। इसमें तहसीलदार कोर्ट की पत्रावलियों में कुछ संदिग्धता नजर आते ही उन्होंने मीरगंज के गांव सिंधौली में जाकर मौका मुआयना किया तो उसमें तहसीलदार मीरगंज की लापरवाही सामने आई।
धारा 67 के अंतर्गत नबी अहमद बनाम ग्राम सभा की डीएम ने पत्रावली देखी तो उसमें खाद के गड्ढों पर कोई अवैध कब्जा नहीं पाया गया जबकि लेखपाल से पूछताछ की गई तो पता चला कि दो गाटा संख्या की जमीन पर गांव के इरशाद पुत्र जहूर अहमद और अनवार पुत्र अहमद हुसैन द्वारा चहारदीवारी बनाकर अवैध कब्जा कर रखा गया है। डीएम के आदेश पर लेखपाल अनिल कुमार ने मीरगंज थाने में दोनों अवैध कब्जे दारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
डीएम ने तहसीलदार मीरगंज की भूमिका की जांच एडीएम सिटी को सौंपी थी। बृहस्पतिवार को एडीएम सिटी नायब तहसीलदार सदर, कानून गो, सदर लेखपाल एवं चकबंदी के एसीओ एवं लेखपाल कानून गो के साथ सुबह साढ़े दस बजे गांव सिंधौली पहुंचे। शाम पांच बजे तक ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश की, जिसमें कुछ और अवैध कब्जेदार चिह्नित किए गए हैं। डीएम द्वारा जांच एडीएम सिटी से कराने से तहसील में खलबली मच गई है। इसमें किसी अधिकारी पर कार्यवाही तय मानी जा रही है। संवाद
-- -
जांच के बाद होगी कार्रवाई : एडीएम सिटी
एडीएम सिटी सौरभ ने बताया अभी मामले की जांच की जा रही है जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौपी जायेगी इसके बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।