फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ADG reprimands CO, tainted police officers will be marked

Bareilly News: एडीजी ने सीओ की लगाई फटकार, दागी थानेदार चिह्नित होंगे

Thu, 20 Jun 2024 05:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
ADG reprimands CO, tainted police officers will be marked
बरेली। जिले में थानेदारों से लेकर सीओ स्तर के कई अफसरों तक की बेअंदाजी से पुलिस की किरकिरी हो रही है। एडीजी पीसी मीना ने बुधवार शाम सीओ स्तर तक के अधिकारियों की बैठक बुलाई। यहां विभाग की किरकिरी कराने को वालों फटकार लगाई। वहां मौजूद आईजी ने भी एसएसपी को निर्देश दिए कि जनता की सुनवाई न करने वाले थाना प्रभारियों को चिह्नित कर हटा दें।
विज्ञापन

एडीजी पीसी मीना ने आईजी डॉ. राकेश सिंह व एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान की मौजूदगी में भ्रष्टाचार के आरोपी अफसरों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कई सीओ व इंस्पेक्टर जनता की कालॅ ही रिसीव नहीं कर रहे हैं। मीडिया से बेहतर संवाद नहीं किया जा रहा है। कोई घटना होती है तो उसे छुपाने के बजाय सही स्थिति सामने लाने का प्रयास करना चाहिए। कहा कि मुख्यमंत्री से स्पष्ट निर्देश हैं कि सीयूजी नंबर 24 घंटे खुले रहने चाहिए पर कुछ अधिकारी जानबूझकर कॉल नहीं उठाते हैं। एसएसपी को लापरवाह अफसरों व थानेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीजी ने हाल ही में गाली-गलौज का ऑडियो वायरल होने के मामले में शीशगढ़ के थाना प्रभारी रविंद्र कुमार को लेकर जांच की स्थिति की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि जांच पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई होगी। एडीजी ने किला, इज्जतनगर, फतेहगंज पूर्वी, आंवला, बहेड़ी व फरीदपुर थानों के इंस्पेक्टरों की ज्यादा शिकायतें मिलने का जिक्र किया। एसपी यातायात शिवराज को वसूली की शिकायतों पर नकेल कसने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा की करें तैयारी
एडीजी ने सभी अधिकारियों को कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अभी से तैयारी करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि धर्मगुरुओं, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ थाना स्तर पर बैठकें कर ली जाएं। यात्रा का रूट निर्धारित करके उसका मुआयना भी कर लिया जाए। थानेदार रास्ते में होनी वाली दिक्कतों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर लें ताकि यात्रा के दौरान कोई दिक्कत न हो। यह भी ध्यान रखें कि कोई नई परंपरा न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed