फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ADG gave certificates in the zonal workshop of IGRS

Bareilly News: आईजीआरएस की जोनल कार्यशाला में एडीजी ने दिए प्रशस्तिपत्र

Tue, 02 Sep 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
ADG gave certificates in the zonal workshop of IGRS
बरेली। मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मिले निर्देश के बाद जन शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए बरेली जोन कार्यालय में सोमवार को कार्यशाला आयोजित की गई। एडीजी जोन रमित शर्मा ने कार्यशाला में आईजीआरएस प्रभारियों को जानकारी दी। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्तिपत्र दिए गए।
विज्ञापन


कार्यशाला में आईजीआरएस पर मिलने वाली शिकायतों के सही समाधान के लिए विभिन्न स्तर पर आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी लेकर उनके समाधानों पर चर्चा कर सुझाव मांगे गए। एडीजी ने कहा कि थानों में तैनात इंस्पेक्टर और दरोगा के लिए आईजीआरएस पर मिलने वाले प्रार्थनापत्रों का सही अनुपात में वितरण हो ताकि गुणवत्ता बनी रहे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व उसका फीडबैक लिया जाए। आईजीआरएस पोर्टल, पीजी पोर्टल, मुख्यमंत्री संदर्भ व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन संदर्भ पर प्राप्त होने वाले प्रार्थनापत्रों की समीक्षा की गई। रेंज व जिला स्तर पर भी नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed