फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   adg dm and ssp marched on foot and checked the security arrangements ahead Independence Day in Bareilly

Bareilly: स्वतंत्रता दिवस और उर्स से पहले सड़क पर उतरे अफसर, शहर में बढ़ाई चौकसी; ट्रेनों में भी बढ़ी सुरक्षा

Tue, 12 Aug 2025 09:45 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Aug 2025 09:45 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस व उर्स के मद्देनजर बरेली में चौकसी बढ़ा दी गई है। सोमवार शाम को एडीजी, डीएम, एसएसपी ने शहर के मिश्रित आबादी, संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा का अहसास कराया। उधर, रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
adg dm and ssp marched on foot and checked the security arrangements ahead Independence Day in Bareilly
एडीजी, डीएम व एसएसपी ने की पैदल गश्त - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली में स्वतंत्रता दिवस, उर्स-ए-रजवी व त्योहारों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से सोमवार शाम एडीजी रमित शर्मा, डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य ने शहर के मिश्रित आबादी, संवेदनशील स्थानों तथा मुख्य बाजार आदि स्थानों पर पैदल गश्त की। अधिकारियों ने जनता व व्यापारियों से बात की। घुड़सवार पुलिस भी मौजूद रही। 

विज्ञापन


उर्स के लिहाज से इस्लामिया मैदान का भ्रमण कर आसपास के क्षेत्र का ड्रोन से निरीक्षण किया गया। बिहारीपुर चौकी से मलूकपुर चौकी होते हुए श्री गंगा महारानी मंदिर तक रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। फिर सिटी स्टेशन रोड से होते हुए चौपुला चौराहा तक अफसरों ने गश्त की। एसपी सिटी, एसपी यातायात, सीओ व सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

ट्रेनों में बढ़ाई सुरक्षा, दिल्ली के लिए पांच दिन पार्सल बुकिंग बंद
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली जाने-आने वाली ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बरेली समेत सभी रेलवे स्टेशनों से दिल्ली के लिए पार्सल बुकिंग पर मंगलवार से पांच दिन के लिए रोक रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से राजधानी, लखनऊ मेल, वंदे और अमृत भारत एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्कवॉड तैनात किया गया है। रेलवे ट्रैक, पुलों पर पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।

जंक्शन पर बरेली से दिल्ली के लिए रोजाना औसतन 140 छोटे-बड़े पार्सल की बुकिंग होती है। इससे कहीं ज्यादा पार्सल दिल्ली से बरेली आते हैं। दिल्ली से पार्सल बुकिंग पर सोमवार से ही रोक लगा दी गई है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जंक्शन पर भी अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

इंस्पेक्टर जीआरपी परवेज खान ने बताया कि सभी प्लेटफार्म पर सीसीटीवी कैमरों के जरिये निगरानी की जा रही है। संदिग्धों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ आने-जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed