फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Additional chief secretary gave permission if officers did not listen

अफसरों ने नहीं सुनी तो अपर मुख्य सचिव ने दी अनुमति

Tue, 31 Mar 2020 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Additional chief secretary gave permission if officers did not listen
वरिष्ठ अधिवक्ता गिरवर सिंह कन्नौजिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

वकील को किडनी की बीमारी की दवा लेने जाना था नोएडा

विज्ञापन
बरेली। किडनी की बीमारी की दवा न मिलने से शहर निवासी वकील की जान पर बन आई। स्थानीय अफसरों से गुहार का असर न हुआ तो वकील ने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी से गुहार की। उनकी अनुमति पर वकील सोमवार को नोएडा रवाना हो गए।
लीलाकुंज निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता गिरवर सिंह कन्नौजिया ने अवस्थी को भेजे पत्र में बताया कि वह किडनी ट्रांसप्लांट करा चुके हैं। इसकी दवा लेने उन्हें कुछ दिन बाद बेटी के घर नोएडा जाना पड़ता है। उनकी दवा खत्म हो चुकी है और उन्हें नोएडा जाकर दवा लानी है। वह बरेली में कई बड़े अफसरों को समस्या बता चुके हैं पर लॉकडाउन के चलते कोई परमीशन नहीं दे रहा। अवस्थी ने जरूरत को समझते हुए वकील के साथ ही उनके ड्राइवर को कार से नोएडा आने जाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

लखनऊ में फंसे बरेली के युवक ने मदद मांगी
इज्जतनगर के शिवाजी पुरम निवासी भरत भट्ट लॉकडाउन से पहले नौकरी के सिलसिले में लखनऊ में रिश्तेदार के यहां गए थे। इस बीच लॉकडाउन की घोषणा हो गई। भरत ने सोशल मीडिया के जरिये लखनऊ और बरेली के अफसरों को बताया कि बरेली उनके घर में छोटे बच्चे और पत्नी हैं। इनकी आजीविका और बूढ़े माता पिता की दवा का इंतजाम भी वही करते हैं। इस कारण घर लौटना जरूरी है। उनकी मदद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फल विक्रेता के बेटे की जान पर बनी

सराय मोहल्ला निवासी फल विक्रेता अनीस के आठ साल के बेटे कैफी की रविवार रात को हालत बिगड़ गई। उसे दौरे पड़ते हैं। अनीस किसी तरह जिला अस्पताल ले गए तो वहां भर्ती करने से मना कर दिया। बाद में निजी एंबुलेंस से वह कई प्राइवेट अस्पतालों में गए पर इलाज नहीं हुआ। फिर चौकी चौराहे के पास एक अस्पताल ने बेटे को भर्ती किया तो उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed