फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Addicted to marriage and divorce... broke off relations with three wives in two years, filed for separation from the fourth one too

Bareilly News: शादी-तलाक का चस्का... दो साल में तीन पत्नियों से नाता तोड़ा, चौथी से भी अलग होने की अर्जी

Thu, 24 Apr 2025 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 24 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Addicted to marriage and divorce... broke off relations with three wives in two years, filed for separation from the fourth one too
बरेली। कॉलेज के एक प्रवक्ता को शादी करने और तलाक देने का चस्का लग गया है। 40 साल का यह प्रवक्ता अब तक चार शादियां कर चुका है। प्रवक्ता ने दो साल में तीन शादियां की और चौथी शादी दो महीने पहले हुई थी।
विज्ञापन

निकाह के बाद दो-तीन साल में ही तलाक दे देता है फिर अन्य युवती से निकाह कर लेता है। अब चौथी पत्नी को भी तलाक देने की अर्जी परिवार न्यायालय तृतीय में दाखिल की है। उसका कहना है कि बार-बार शादी-तलाक के पीछे मनमुताबिक जीवनसाथी की खोज है। चौथी पत्नी ने प्रवक्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।
विज्ञापन

प्रवक्ता की तलाकशुदा पहली पत्नी की उम्र 35 वर्ष, दूसरी की 30 और तीसरी की 28 वर्ष बताई गई है। अदालत के आदेश पर उन्हें गुजारा भत्ता भी दे रहा है। 32 वर्षीय चौथी पत्नी ने अदालत में बयान दिया कि उसके पति को शादी करने और फिर तलाक देने की लत लग चुकी है। जैसे तीनों को छोड़ दिया, वैसे ही अब मुझे भी छोड़ना चाहता है। मेरे साथ भी वही कहानी दोहराई जा रही है। पत्नी ने न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने कहा कि वह एक और संख्या बनकर नहीं रहना चाहती। वहीं प्रवक्ता ने कहा कि मैं शादी करता हूं मनमाफिक बीवी के लिए। कुछ समय बाद मुझे ऐसा लगता है कि मेरी पत्नी खुश नहीं है अथवा वह मेरे हिसाब से नहीं चल पा रही, तब मैं उसके साथ नहीं रहना चाहता। तलाक देने के लिए याचिका दायर करता हूं। तलाक के बाद गुजारा भत्ता भी देता हूं। उसने न्यायालय से अपील की कि तलाक की उसकी अर्जी मंजूर की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed