{"_id":"608ac3c38ebc3e8d17723c3e","slug":"adarsh-iyengar-trying-to-make-indian-folk-music-recognized-across-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय लोक संगीत को दुनिया भर में पहचाने दिलाने की कोशिश में जुटे आदर्श अयंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय लोक संगीत को दुनिया भर में पहचाने दिलाने की कोशिश में जुटे आदर्श अयंगर
Thu, 29 Apr 2021 08:03 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 29 Apr 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
आदर्श अयंगर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक संगीत को पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। इसी संगीत की दुनिया में एक उभरता हुआ नाम हैं आदर्श अयंगर, जिन्होंने अपने संगीत से इंडिपेंडेंट म्यूजिक इंडस्ट्री को विकसित करने में एक बड़ा योगदान दिया है। पिछले कुछ सालों में इंडिपेंडेंट म्यूजिशियन की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है, जिसका उदाहरण खुद आदर्श अयंगर हैं।
विज्ञापन
बता दें कि, आदर्श के परिवार में कर्नाटक संगीत से लगाव पहले से ही बहुत गहरा है। उनकी मां 'पद्म भूषण संगीत कलानिधि दोरीस्वामी अयंगर' की रिश्तेदार हैं। आदर्श ने भारत में रहने के दौरान उन्होंने दावेंगेरे, मैसूर, शिमोगा और बेंगलुरु जैसे शहर में आयोजित कई शो में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
आदर्श अपने यूट्यूब चैनल पर कन्नड़ म्यूजिक के साथ बॉलीवुड के लेटेस्ट सॉन्ग और बॉलीवुड 2000 के सुपरहिट सांग्स को रिक्रिएट करके अलग तरीके से परफॉर्म करने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिनमें मोह मोह के धागे, दिल को तुमसे प्यार हुआ और रहना है तेरे दिल में जैसे गाने शामिल हैं। आदर्श ने अपनी माँ से डासरापडाग्लू और भावजेटे की शिक्षा ली, और कर्नाटक में कई प्रतियोगिता में भाग लिया। वर्तमान समय में, वह विद्वान श्रीमती अंजना प्रहलाद से कर्नाटक वोकल्स की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, आदर्श अपनी लोकप्रियता का श्रेय केएफआई में रॉकस्टार म्यूजिक के डायरेक्टर हेमंत को देते हैं। आदर्श को शुरू से ही पेरेंट्स, पत्नी विद्या आदर्श और केएफआई प्लेबैक सिंगर चेतन नैक का पूरा सपोर्ट मिला है।
भारत के साथ-साथ दुनियाभर में कन्नड़ संगीत को बढ़ावा देने में आदर्श का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। "रिचमंड कन्नड़ संघ (आरकेएस) में वह एक कल्चरल डायरेक्टर थे। अब वह बेंटनविले में "एनडब्लूए कन्नड़ संघ" के मेंबर हैं। वह पेशे से नंबर 1 आईटी कंपनी में आईटी प्रोग्राम मैनेजर हैं, लेकिन अपने पैशन को भी फॉलो कर रहे हैं।