फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Actor Sharman Joshi was impressed by Bareilly city

Bareilly News: अभिनेता शरमन जोशी को भाया बरेली, बोले- झुमका और बर्फी के लिए जानते थे, अब घूमने का है मन

Sat, 17 Jan 2026 02:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Jan 2026 02:38 PM IST
सार

फिल्म अभिनेता शरमन जोशी शुक्रवार को बरेली पहुंचे। यहां यहां बरेली नाट्य महोत्सव में अपना शो मंचन करने आए हैं। शहर के एक होटल में उन्होंने कहा कि उन्हें थिएटर करने से ज्यादा संतुष्टि मिलती है। जोशी ने बरेली शहर की तारीफ की। 

विज्ञापन
Actor Sharman Joshi was impressed by Bareilly city
होटल में पत्रकार वार्ता करते अभिनेता शरमन जोशी - फोटो : संवाद

विस्तार

फिल्म गोलमाल और थ्री इडिएट्स से अपनी पहचान बनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी का मानना है कि एक कलाकार के लिए फिल्म में काम करना भी जरूरी है, लेकिन थिएटर में काम करने से ज्यादा संतुष्टि मिलती है। इसमें उनका तर्क है कि थिएटर हमें दर्शकों के करीब रखता है और वे जो कुछ करते है उसकी तुरंत प्रतिक्रिया मिलती है, जो दिल को तसल्ली देती है। 

विज्ञापन


फिल्म अभिनेता शरमन जोशी शुक्रवार को बरेली नाट्य महोत्सव में अपना शो मंचन करने आए। इस दौरान एक होटल में उन्होंने कहा कि फिल्में कम चलने की वजह टॉकीज और संसाधन का बढ़ना है। उन्होंने बताया कि थिएटर का शौक बचपन से रहा है, क्योंकि उनके पिता अरूण जोशी और चाचा प्रवीण जोशी थिएटर आर्टिस्ट रहे हैं। वो गुजरात में रंगमंच से जुड़े रहे। वो अब तक अलग-अलग नाटकों में 120 शो कर चुके हैं। फिलहाल वो बरेली में नाटक ‘राजू राजा राम और मैं’ का मंचन करने आए हैं। 
विज्ञापन


बरेली के बारे में बात चली तो शरमन बोले उन्होंने बरेली के झुमके को लेकर बहुत सुना है अब बर्फी की भी काफी चर्चा है। यहां दूसरी बार आएं हैं, मगर घूम नहीं सका, बहुत मन है घूमने का। इस बार दो दिन रुकना होगा तो मौका निकाल शहर में घूमने जरूर निकलूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुलबुले और मस्ती भरे दृश्यों से ‘दिल्लगी’ ने दर्शकों को खूब हंसाया
बरेली नाट्य महोत्सव में ड्रामा ड्रॉपआउट्स की ओर से शुक्रवार को नाटक ‘दिल्लगी’ का मंचन किया जाएगा। चुलबुले और मस्ती भरे दृश्यों से नाटक ने दर्शकों को खूब हंसाया।  नाटक दिल्लगी के केंद्र में हैं महाशय चक्रधर जो आडंबरकारी किंतु भोले पंडित हैं। वह एकतरफा प्रेम में घिर जाते हैं। उनके साथी इसे ताड़ जाते हैं। पंडितजी को एकतरफा प्यार में घिरा देखकर उनके क्लास के कुछ लड़के मिलकर लूसी की तरफ से पंडित जी को फर्जी प्रेमपत्र भेज देते हैं। उसके बाद हंगामों, शरारतों, छेड़छाड़ और दिल्लगी का जो दौर शुरू होता है वो आपको बेलौस हंसने पर मजबूर कर देता है। 

नाटक का निर्देशन लव तोमर ने दिया। पात्रों की भूमिका में विजय कुमार सिंह, पंकज कुमार मौर्य, शुभा भट्ट, स्पर्श पटेल, अभिषेक , अमन गुप्ता, सिद्धि रस्तोगी, मुनीश रत्न, हिमांशु गंगवार नजर आते हैं। विनोद पागरानी, बंटी खान, उद्यमी तनुज भसीन, संदीप झावर, नितिन मोदी, अमन, वैभव, श्रेय मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी मोहित कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को फिल्म अभिनेता शरमन जोशी का नाटक ‘राजू राजा राम और मैं’ का मंचन शाम छह बजे किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed