{"_id":"66ac29edcbf1f4379d050a89","slug":"action-will-be-taken-against-the-judges-who-beat-the-youth-with-slippers-in-panchayat-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101189-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पंचायत में चप्पलों से युवक को पिटवाने वाले पंचों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पंचायत में चप्पलों से युवक को पिटवाने वाले पंचों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
फरीदपुर। पंचायत में चप्पलों से युवक को पिटवाने वाले पंचों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। झगड़े के बाद सार्वजनिक तौर पर पंचायत क्यों बैठाई, कानूनी कार्रवाई न करा कर पंचों ने पंचायत बैठाई और उसमें पीड़ित को चप्पलों से पिटवाया। इस पर फरीदपुर सीओ गौरव सिंह बृहस्पतिवार को गांव पहुंचे। जांच की वहीं पंचायत करने वाले लोगों के बारे में जानकारी कर उनकी भूमिका की जांच की। पुलिस ने पीड़ित दंपती का मेडिकल कराया है। पीड़ित की पत्नी गर्भवती है। पंचों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
फरीदपुर थाना क्षेत्र के मेवा सर्फापुर गांव निवासी आरिफ खां ने फरीदपुर थाने में गांव के ही बन्ने खां, भूरा, छोटा, अफसर, नन्नूका खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि विगत 20 जुलाई को यूरोपीय से झगड़ा हुआ था। झगड़े का फैसला करने के लिए बुधवार को उसे पंचायत में बुलाया गया। पंचायत में बैठे गांव के ही मोवीन प्रधान, जमील कोटेदार, नन्हे ठेकेदार, बुंदन नेताजी की मौजूदगी में आरोपियों ने गांव वालों के सामने भरी पंचायत में उनको जूते-चप्पलों से पीटा।
पंचायत से बेइज्जत होकर पीड़ित अपने घर पहुंचा तो आरोपी पीछे से उसके घर पहुंच गए। लाठी-डंडा व धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। उसे बचाने दौड़ी उसकी गर्भवती पत्नी को भी दबंगों ने पीटा। पीड़ित की गर्भवती पत्नी की हालत बिगड़ गई है। पुलिस ने दंपती का मेडिकल कराया है। पीड़ित के बयान के बाद पांचों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फरीदपुर सीओ गौरव सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर जांच की गई। पीड़ित के बयान के बाद पंचायत बुलाने वाले पंचों पर भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद