फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   action will be taken against the admin if inflammatory posts on social media groups

लोकसभा चुनाव: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ पोस्ट डाली तो एडमिन पर होगी कार्रवाई

Sat, 30 Mar 2024 01:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Mar 2024 01:40 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता पालन कराने के लिए सोशल मीडिया पर भी निगरानी कराई जा रही है। कहीं कोई भ्रामक सूचना प्रसारित न हो इसके लिए ग्रुप एडमिन को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
action will be taken against the admin if inflammatory posts on social media groups
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या ग्रुपों पर कोई भ्रामक, भड़काऊ या आदर्श आचार संहिता उल्लघंन से संबंधित पोस्ट प्रसारित हुई तो संबंधित एडमिन के खिलाफ कार्रवाई होगी। लोगों को ग्रुपों पर ओनली एडमिन विकल्प सक्रिय करने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता पालन कराने के लिए जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी हो रही है। ऐसे में कहीं कोई भ्रामक सूचना प्रसारित न हो इसके लिए ग्रुप एडमिन को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं। हिदायत दी है कि अगर किसी ग्रुप पर भ्रामक, भड़काऊ या आदर्श आचार संहिता उल्लघंन से संबंधित पोस्ट डाली गई तो एडमिन के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने ग्रुप एडमिन को सभी सदस्यों को नियमों की जानकारी देने को कहा है। यह निर्देश वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, टेलीग्राम अन्य सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर समान रूप से लागू होंगे। ग्रुप एडमिन का नाम, पता, मोबाइल नंबर दर्ज हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed