फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Action will be taken against teachers if there are no five new admissions in the new session

Bareilly News: नए सत्र में पांच नए प्रवेश न होने पर होगी शिक्षको पर कार्रवाई

Sat, 10 May 2025 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against teachers if there are no five new admissions in the new session
बरेली। नया सत्र शुरू हुए एक माह से भी अधिक समय बीतने के बाद भी नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के कई स्कूलों में अभी तक पांच नए दाखिले भी नहीं कराए जा सके हैं। नामांकन बढ़ाने को लेकर लगातार निर्देश दिए जाने के बाद भी सुधार न होने पर बीएसए ने नाराजगी जताई है। शिक्षकों ने इस फैसले का विरोध किया है।
विज्ञापन




जिले में 2,484 परिषदीय स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। एक अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत के साथ ही बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान और शिक्षक-अभिभावक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद पिछले वर्षों के मुकाबले नए नामांकन की गति धीमी होती जा रही है। इसको लेकर बीएसए संजय सिंह ने नाराजगी जताते हुए सभी ब्लॉकों के बीईओ को जल्द ही नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर किसी स्कूल में पांच से कम नए नामांकन पाए जाते हैं तो वहां के शिक्षकों व बीईओ पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के पदाधिकारी नरेश गंगवार का कहना है कि नए नामांकन के लिए शिक्षक घर-घर जाकर परिजनों को जागरूक कर रहे हैं। शिक्षकों को पढ़ाई के साथ कई अन्य कार्य भी करने पड़ते हैं। शिक्षकों की ओर से लगातार नामांकन बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अगर विभाग की ओर से शिक्षकों को परेशान किया जाएगा तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed