{"_id":"696ab2b5ec982dd8b5006b58","slug":"action-taken-against-12-people-for-offering-mass-namaz-in-a-house-without-permission-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-104553-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मकान में सामूहिक नमाज अदा करने पर 12 लोग गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मकान में सामूहिक नमाज अदा करने पर 12 लोग गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में हुई कार्रवाई
Sat, 17 Jan 2026 03:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:20 AM IST
सार
बिशारतगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदगंज गांव में शुक्रवार को बिना अनुमति एक मकान में सामूहिक नमाज पढ़ी जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके से 12 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदगंज गांव में शुक्रवार को बिना अनुमति एक घर में सामूहिक नमाज अदा कर रहे 12 लोगों को पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। तीन लोग मौके से भाग गए। सभी गिरफ्तार आरोपियों को एसडीएम आंवला न्यायालय में पेश किया गया।
कार्यवाहक थाना प्रभारी एसआई अनीस अहमद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर मोहम्मदगंज गांव में एक घर में सामूहिक रूप से नमाज अदा किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची तो देखा कि गांव निवासी हसीन खां के मकान में सामूहिक नमाज अदा की जा रही थी। भिंडौरा गांव निवासी इमाम नौशाद नमाज अदा करा रहे थे। पुलिस ने नमाज अदा कर रहे मोहम्मदगंज गांव निवासी तरीक खां, साबिर खां, अफजाल, असफाक ,फैसल, फिरासत खां, अयान, तालिब खां, इरफान खां, अरशान, तहजीब एवं अरमान को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने 15 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
पहले भी लग चुका है आरोप
बहुसंख्यक समुदाय के लोगों का आरोप है कि गांव निवासी तरीक खां ने मदरसे का निर्माण कराया। एसडीएम आंवला विदुषी सिंह के निर्देश पर कानूनगो व लेखपाल ने गांव जाकर जांच की तो तरीक खां ने टीम को लिखकर दिया था कि उन्होंने जो निर्माण कराया है। वह उनका निजी है। किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधियां के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। उस समय मामला शांत हो गया।