फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   acident

दसवां संस्कार से पहले जल चढ़ाने गया युवक नहर में डूबा

Sat, 18 Jun 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
acident
गजरौला/पीलीभीत। गांव सराय सुंदरपुर में कुछ दिन पहले एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। शनिवार को दसवां संस्कार है। इससे पहले शुक्रवार को परिवार वाले नहर के घाट पर दिवंगत आत्मा को जल चढ़ाने गए थे। इसी दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। तेज बहाव होने के कारण उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के गांव सराय सुंदरपुर में कई दिन पहले बुजुर्ग उमाशंकर की मौत हो गई थी। शनिवार को उनका दसवां संस्कार है। दसवां संस्कार से एक दिन पहले यानी शनिवार को परिवार वाले नहर में दिवंगत आत्म को जल चढ़ाने सुबह गए थे। उमाशंकर का भतीजा 35 वर्षीय ओमकार भी ताऊ को जल चढ़ाने गया। इसी दौरान ओमकार का नहर में जल चढ़ाते समय पैर फिसल गया और पानी के तेज बहाव में वह वह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तलाश शुरू की मगर उसका पता नहीं चल पाया। ओमकार की पत्नी राजेश्वरी देवी, दोनों पुत्रियां सौम्या, चित्रा और पुत्र यश गमजदा हैं। सभी सकुशल लौटने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। ओमकार की हाईवे किनारे कपड़े की दुकान है। शाम तक ओमकार का कोई पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed