फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   acident

बदायूं में स्नान करते समय आठ बहे, तीन की मौत

Wed, 18 May 2022 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
acident
उझानी अस्पताल में जानकारी देते मृतक राकेश यादव के परिजन। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बुद्ध पूर्णिमा का दिन कुछ परिवारों के लिए हमेशा के लिए एक टीस दे गया। अलग-अलग स्थानों पर गंगा और रामगंगा में आठ लोग बह गए, जिनमें तीन की मौत हो गई। ये हादसे गंगा और रामगंगा में कछला घाट तथा दातागंज इलाके में हुए।
विज्ञापन

हाथरस जिले में सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर पचौरा निवासी देवराज (20) परिजन के साथ गंगा स्नान करने आया था। नहाते समय वह गहरे में जाकर बह गया। हालांकि गोताखोरों ने उसे खोज निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके अलावा कासगंज जिले की सीमा क्षेत्र के कादरगंज घाट पर एकटा जिले के कस्बा जैथरा निवासी किताब सिंह (48) पुत्र रघुवीर भी बह गया। उसकी तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव खिरिया वाकरपुर निवासी राकेश यादव (45), भतीजे राजीव (24) और बहनोई मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव फतुल्लागंज निवासी सोमवीर के साथ गंगा स्नान करने के लिए कासगंज के टिकुरीनगला घाट पर आया था। स्नान करते समय सोमवीर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए राकेश भी भतीजे के साथ आगे बढ़ गए। उन्होंने सोमवीर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन राकेश और राजीव गहरे में चले गए। परिजन की चीख-पुकार के बीच राकेश को खोज लिया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। राजीव की तलाश चल रही है। इधर, दातागंज कस्बे के मोहल्ला बादामनगर निवासी 13 वर्षीय अभय कश्यप सोमवार को अपने मोहल्ले के पंकज और पप्पू के साथ नगरिया खनू घाट पर रामगंगा में स्नान करने गए थे। तीनों लोग रामगंगा में स्नान कर रहे थे कि तभी अचानक तीनों तेज बहाव में बह गए। पंकज और पप्पू ने किसी तरह खुद को संभाल लिया। वे बाहर निकल आए लेकिन अभय पानी के तेज बहाव में बह गया। पंकज और पप्पू ने किसी तरह अभय को भी गंगा से निकाल लिया लेकिन तब तक उसकी मौत चुकी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed