{"_id":"62556c9622cd832a833ea6ea","slug":"acident-bareilly-news-bly481185733","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबकर टेलीफोन कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबकर टेलीफोन कर्मी की मौत
विज्ञापन
गौरव मिश्रा। (फाइल फोटो)
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी/कछला (बदायूं)। दोस्त के शव का अंतिम संस्कार करने के बाद गंगा में नहाते समय वजीरगंज निवासी टेलीफोन कर्मी गौरव मिश्रा डूब गए। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर गोताखोर भी गंगा में कूदे। उन्होंने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जब तक गौरव को बाहर निकाला उनकी मौत हो चुकी थी।
कछला गंगाघाट पर हादसा मंगलवार दिन में करीब एक बजे हुआ। वजीरगंज निवासी सचिन बाबू का सोमवार देर रात निधन हो गया था। उनके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन के अलावा रिश्तेदार और नजदीकी लोग भी गंगा घाट पर पहुंचे। शव का अंतिम संस्कार कर लोग गंगा में नहाने लगे। इनमें ही गौरव मिश्रा (38) पुत्र रामविलास नहाते समय गहरे में चले गए। डूबने लगे तो पास में ही स्नान कर रहे भाई ज्ञानेंद्र ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर गोताखोर ओमकार, सुुधीश और योगेंद्र कश्यप भी गौरव को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े। गोताखोरों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद गौरव को खोज निकाला लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला उनकी मौत हो चुकी थी।
शव को लेकर परिजन और गोताखोर निजी चिकित्सक के पास भी पहुंचे। भाई ज्ञानेंद्र ने गौरव के शरीर में गर्मी बताकर वाहन राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओर दौड़ा दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने देेखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के मुताबिक- गौरव वजीरगंज में भी टेलीफोन एक्सचेंज में संविदा पर तैनात थे। शादीशुदा गौरव की दो संतान में बेटा और बेटी हैं। गौरव और सचिन में गहरी दोस्ती थी।