फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Acid was thrown on the farmer in the dispute of the weir

Bareilly News: मेड़ के विवाद में किसान पर तेजाब डाला

Mon, 19 Jun 2023 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 19 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Acid was thrown on the farmer in the dispute of the weir
नवाबगंज। पंडरी समीप बरौर गांव में मेड़ के विवाद में आरोपियों ने किसान के ऊपर तेजाब डाल दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित के भतीजे की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सूचना पर सीओ और कोतवाल ने भी गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

पंडरी समीप बरौर गांव में कालीचरन अपने परिवार के साथ खेती करते हैं। पड़ोस में गांव के ही श्यामविहारी लाल का खेत है। आरोप है कि श्यामविहारी ने मेड़ काटकर उनका खेत अपने खेत में मिला लिया है। तहसील प्रशासन से शिकायत के बाद हल्का लेखपाल ने पैमाइश कर निशान निशान लगवाकर कालीचरन से मेड़ डालने के निर्देश दिए। आरोप है कि श्यामविहारी लाल मेड़ नहीं डालने दे रहे थे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह सात बजे कालीचरन गन्ने की फसल देखने खेत पर गए थे। इस दौरान आरोपियों से उनकी कहासुनी हो गई। श्यामविहारी ने पत्नी तेजरानी और बेटी अंजू के साथ मिलकर कालीचरन की पिटाई लगा दी। आरोपियों ने उनके ऊपर तेजाब डाल दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ चमन सिंह चावड़ा और कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल करने के साथ ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, वह घर से फरार हो गए हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed