फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Acid attack: FIR lodged against 14 named and two unknown persons on fifth day

तेजाबी हमला : पांचवें दिन 14 नामजद, दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 08 Mar 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Acid attack: FIR lodged against 14 named and two unknown persons on fifth day
आंवला। रामनगर रोड पर भूतेश्वरनाथ मंदिर के समीप सोमवार को मेडिकल स्टोर संचालक अंकुश वर्मा पर किए गए तेजाबी हमले के मामले में पीड़ित के पिता ने शुक्रवार को 14 नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अंकुश का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को उनके पिता यादराम आंवला पहुंचे। उनका कहना है कि रास्ते को लेकर विवाद में हमला किया गया है।
विज्ञापन

यादराम ने बताया कि तीन मार्च को अंकुश मेडिकल स्टोर पर बैठे थे। दोपहर दो बजे बाइक से दो अज्ञात लोग वहां आए। अंकुश से कुछ दवाएं मांगीं। वह कुछ समझ पाते इससे पहले उनके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। हमले में अंकुश का चेहरा व आंखें गंभीर रूप से झुलस गईं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि कई दिन पहले उनके पैतृक गांव ढरकापुर में आम रास्ते को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से अंकुश का विवाद हो गया था। तब आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसी रंजिश में तेजाब से हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात के अलावा ढरकापुर मजरा गोजाखेड़ा निवासी जागन सिंह, ठाकुरदास, उमेश चंद्र वर्मा, प्रेम सिंह, प्रमोद वर्मा, जगदीश वर्मा, नरेंद्र सिंह, रूम सिंह, मेघ सिंह, राजेश वर्मा, हेमेंद्र वर्मा, गिरिजेश, ओमकार व पुरुषोत्तम राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह का कहना है कि पैतृक गांव में झगड़े के अलावा प्रेम प्रसंग व अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed