फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accusing his girlfriend of infidelity, he climbed on the roof and created a ruckus

Bareilly News: प्रेमिका पर बेवफाई की तोहमत लगाकर छत पर चढ़ा, किया हंगामा

Thu, 27 Mar 2025 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Accusing his girlfriend of infidelity, he climbed on the roof and created a ruckus
सिरौली (बरेली)। क्षेत्र में एक युवक ने बुधवार को गांव में हाई वोल्टेज ड्रामा किया। वह तमंचा लेकर छत पर चढ़ गया और प्रेमिका पर उसका जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत एवं ग्रामीणों के सहयोग से युवक को पकड़ लिया। तमंचा रखने के अपराध में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक संदीप सागर का एक किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। वह किशोरी को फुसलाकर अपने साथ ले गया था। किशोरी के पिता ने उस पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्रेमी युगल को तलाश कर लिया और युवक को जेल भेज दिया था। जमानत पर छूटकर युवक गांव आया। वह मुकदमे से परेशान हो गया। घरवालों ने भी उसका साथ छोड़ दिया। बुधवार को युवक हाथ में तमंचा लेकर छत पर चढ़ गया। उसने आत्महत्या करने की बात कही तो बड़ी संख्या में लोग नीचे एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी कनपटी पर तमंचा रखकर प्रेम कहानी बताता रहा। कहने लगा कि प्रेमिका ने उसका जीवन बर्बाद कर दिया। पुलिस तीन घंटे बाद समझा सकी, फिर युवक को नीचे उतारकर थाने ले आई।
विज्ञापन

--

लड़की के भाई ने धमकाने का लगाया आरोप
लड़की के भाई ने शिकायत कर पुलिस को बताया कि वह गोबर डालने जा रहा था तभी संदीप ने उसे रोक लिया। वह तमंचा लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि संदीप ने उसे तमंचा लेकर दौड़ाया भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
तमंचे समेत किया गिरफ्तार
सिरौली थाने के प्रभारी रामरतन सिंह ने बताया कि युवक अपने परिजनों से परेशान होकर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था। उसे तमंचा रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed