फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused Vijay Sharma arrested in fake degree case

फर्जी डिग्री केस: 25 हजार रुपये का इनामी विजय शर्मा गिरफ्तार, छात्रों से 3.69 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप

Wed, 18 Sep 2024 03:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Sep 2024 03:49 PM IST
सार

बरेली में डीफार्मा के छात्रों को फर्जी डिग्री बांटकर 3.69 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। इस प्रकरण में खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी और उसके बेटे फिरोज को  पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। खुसरो कॉलेज का प्राचार्य रहा विजय शर्मा फरार था। पुलिस ने बुधवार को उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Accused Vijay Sharma arrested in fake degree case
आरोपी विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में छात्रों को डीफार्मा की फर्जी डिग्री बांटने के आरोपी और 25 हजार के इनामी विजय शर्मा को बुधवार को एसआईटी और एसओजी ने झुमका तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी, उसके बेटे फिरोज अली और विजय शर्मा पर 379 विद्यार्थियों को फर्जी डिग्री बांटकर 3.69 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

विज्ञापन


एसआईटी प्रभारी मानुष पारीक ने बताया कि विजय शर्मा, जाफरी व उसके साथियों ने गिरोह बना रखा था। ये सभी मिलकर जाफरी की प्रिंटिंग प्रेस में फर्जी डिग्री छापकर बेरोजगारों को थमा रहे थे। जब छात्रों ने नौकरी के लिए आवेदन किया तो फर्जीवाड़े का पता चला। ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की व छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के नाम से फर्जी डिग्री बांटी थी। छात्रों से करोड़ों रुपये लेकर तीनों ने संपत्ति में निवेश कर दिया।

विज्ञापन

एसएसपी ने घोषित किया था इनाम 
एसआईटी पहले ही शेर अली जाफरी और उसके बेटे फिरोज अली जाफरी को जेल भेज चुकी है। विजय फरार चल रहा था। एसएसपी अनुराग आर्य ने उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। बुधवार को विजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पूछताछ में विजय ने स्वीकार किया कि जाफरी के साथ मिलकर उसने फर्जी डिग्री बनाकर छात्रों को दी थी।

एसआईटी प्रभारी एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि विजय शर्मा ने फर्जी डिग्री लेकर खुद को डॉक्टर घोषित कर रखा था। प्रसिद्ध विवि व कॉलेजों के नाम से फर्जी डिग्रियां बांटता था। गिरोह के दो सदस्य पहले जेल भेजे जा चुके हैं। अब विजय को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। आरोपियों की संपत्ति व खातों की पड़ताल की जा रही है। उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। 

विज्ञापन

फर्जी डिग्री लेकर खुद को बताने लगा था डॉक्टर 
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के शांति विहार का रहने वाला विजय शर्मा खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी के संपर्क में आने के बाद फर्श से अर्श तक पहुंच गया था। उसे बचपन से ही डॉक्टर बनने का शौक था। उसने डॉक्टर की फर्जी डिग्री ली थी। विजय ने कुछ साल पहले खुद को डॉक्टर घोषित कर दिया था। आयुर्वेद व नेचुरोपैथी की डिग्री लेने का दावा करते हुए घर के पास ही माता-पिता के नाम पर जावेश्वरी-नरेश चैरिटेबल अस्पताल भी खोल लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed