{"_id":"6a25a8e88f60cc29620d9c6d","slug":"accused-of-taking-benefits-of-kisan-samman-nidhi-and-widow-pension-despite-not-being-eligible-bareilly-news-c-400-1-ala1001-4335-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पात्र न होकर भी किसान सम्मान निधि और विधवा पेंशन का लाभ लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पात्र न होकर भी किसान सम्मान निधि और विधवा पेंशन का लाभ लेने का आरोप
Sun, 07 Jun 2026 10:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
आंवला। बिना जमीन के किसान सम्मान निधि का लाभ लेने और पति जीवित होने के बावजूद विधवा पेंशन लेने के आरोप में एक ही परिवार के खिलाफ शिकायत की गई है।
टांडा गांव निवासी हरिओम ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके गांव के पांच लोगों के पास कृषि भूमि नहीं है, फिर भी वे लोग किसान सम्मान निधि का लाभ पिछले कई साल से ले रहे हैं। उनके ही परिवार की पांच महिलाएं पति के जीवित होने के बावजूद विधवा पेंशन का लाभ ले रही हैं।
उन्होंने बताया गांव के जनसेवा केंद्र संचालक फर्जी दस्तावेज व प्रमाण पत्रों के आधार पर विभागीय अधिकारियों से सांठगांठ करके आरोपियों को इन सरकारी योजनाओं का लाभ दिला रहा है। संचालक आरोपियों से आधी रकम को रिश्वत के तौर पर लेता है। रकम आने पर खाताधारकों से अपना हिस्सा बैंक पर ही ले लेता है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह इस मामले की शिकायत पहले भी कई बार कर चुके हैं लेकिन इसका संज्ञान नहीं लिया गया है। एसडीएम विदुषी सिंह ने खंड विकास अधिकारी आलमपुर जाफराबाद को मामले की जांच करके रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है।