फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of taking a woman to a field and attempting to rape herANDThree accused have been named in the attempted rape of a ninth-grade student.

Bareilly News: महिला को खेत में ले जाकर दरिंदगी की कोशिश का आरोप नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश में तीन आरोपी नामजद

Tue, 23 Jun 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 23 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking a woman to a field and attempting to rape herANDThree accused have been named in the attempted rape of a ninth-grade student.
भोजीपुरा। रिश्तेदारी में जा रही महिला को घसीटकर गन्ने के खेत में ले जाकर उससे दरिंदगी की कोशिश के आरोप में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि वह सोमवार को जेठानी की बेटी के साथ पड़ोस के गांव पट्टी जा रही थी। आरोप है कि महेशपुर शिवसिंह की नहर पर पहुंची तो महेशपुर शिवसिंह निवासी जयपाल और उसके साथी ने घेर लिया। सुनसान इलाके का फायदा उठाकर आरोपियों ने बुरी नीयत से पकड़ लिया। घसीटकर गन्ने के खेत में ले गए। इस दौरान महिला घायल हो गई। जेठानी की बेटी भी चोटिल हुई। उसको आरोपी छोड़ गए। शोर करने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। उनको देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर महिला का पति और पुलिस भी पहुंचे। उनको बच्ची भी मिल गई। पुलिस ने तलाश करके आरोपी जयपाल को हिरासत में ले लिया है। तहरीर के आधार पर छेड़खानी, एससी-एसटी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हिरासत में लिए गए युवक ने पूछताछ में प्रभारी निरीक्षक केबी सिंह को बताया बताया कि उसके खेत से महिला चोरी से चरी काट रही थी। रोका तो मारपीट भी हुई। पकड़े जाने पर उसने फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला को आई चोटें, पुलिस गिरफ्तारी को दे रही दबिश
जिला अस्पताल में महिला का उपचार किया जा रहा है। उनके सिर, सीने और दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। शरीर पर घसीटे जाने के निशान भी पाए गए हैं। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला खेत में जाकर चरी काट रही थी। खेत मालिक ने उसके डंडा मार दिया। महिला की तहरीर के आधार पर छेड़खानी के आरोप में खेत मालिक और अज्ञात को नामजद किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश में तीन आरोपी नामजद
शीशगढ़। क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश करने के तीन आरोपियों के खिलाफ सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूध लेने जा रही किशोरी से आरोपियों ने दुष्कर्म की कोशिश की थी। किसी के आने की आहट से आरोपी भाग गए। उसकी मां की शिकायत मिलने पर एसएसपी ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया।
किशोरी की मां ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। स्कूल आने-जाने के दौरान एक युवक अश्लीलता करता है। डर के कारण छात्रा ने घर पर कुछ नहीं बताया। 12 जून की शाम किशोरी दूध लेने के लिए गई थी। इस दौरान आरोपी ने एक गली में उसको दबोच लिया। अश्लीलता करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी के एक साथी ने इसका वीडियो भी बनाया था। किसी के आने की आहट होने पर आरोपियों ने किशोरी को धमकी दी कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल करेंगे और जान से भी मार देंगे। फिर भाग गए।

घर लौटने पर बेटी उदास और सहमी रहने लगी। दूध लाने से भी इन्कार कर दिया। पूछताछ करने पर उसने 15 जून को आपबीती बताई। आरोप है कि आरोपी के घर जाकर शिकायत की गई तो उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद महिला ने 17 जून को एसएसपी को लिखित शिकायत भेजी। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने कहा, हमें सोमवार को शिकायती पत्र मिला है। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में रामवीर, महेंद्र और रामचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed