{"_id":"670af6056850415f5e02c854","slug":"accused-of-snatching-locket-from-child-arrested-sent-to-jail-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101387-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बच्चे से लॉकेट छीनने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बच्चे से लॉकेट छीनने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
फरीदपुर। स्कूल से छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे बच्चे से बाइक सवार तीन बदमाश सोने के लॉकेट छीन ले गए। पुलिस ने एक आरोपी अजय को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, बाइक व एक लॉकेट बरामद किया है।
क्षेत्र के जवाहरगंज के निवासी व्यक्ति ने फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें बताया कि सात अक्तूबर को उनका बच्चा अपने एक अन्य साथी के साथ साइकिल से स्कूल की छुट्टी होने पर घर आ रहे थे। इनायतपुर नहर पर नीले रंग की बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। रोक कर बच्चे के गले से लॉकेट छीन लिया। इसके बाद दोनों बच्चों के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान व मजदूर दौड़े तो आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने क्षेत्र के पचौमी गांव निवासी अजय को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस नें एक मोटर साईकिल, लाकेट व तमंचा, कारतूस बरामद किया है। संवाद