फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of snatching earrings from woman arrested in encounter in Bareilly

Bareilly News: महिला से कुंडल छीनने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Wed, 08 Oct 2025 10:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Oct 2025 10:48 AM IST
सार

बरेली के भमोरा क्षेत्र में महिला से कुंडल छीनने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार रात हुई मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी से कुंडल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Accused of snatching earrings from woman arrested in encounter in Bareilly
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस

विस्तार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के दौरान छिनैती के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एक महिला से कुंडल छीन लिए थे। उसके पास से कुंडल और तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं।  

विज्ञापन


भमोरा क्षेत्र में चार अक्तूबर को एक बदमाश देवचरा के पास महिला के कान से कुंडल खींचकर भाग गया था। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। सीसीटीवी फुटेज और महिला द्वारा बताए गए हुलिया से आरोपी की पहचान दिनेश तौर पर हुई। वह मूल रूप से संभल के बहजोई थाने के गांव लहरावन का रहने वाला है। वर्तमान में देवचरा में रहता था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: सात इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगीं पुलिस की सात टीमें, नहीं मिले तो संपत्ति होगी कुर्क
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम पर किया फायर 
सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि मंगलवार रात में चेंकिग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट का आरोपी पढ़री ढाल पर मौजूद है। इस पर थाना प्रभारी भमोरा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उसने फायर कर दिया। 

Trending Videos

सीओ के मुताबिक पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी दिनेश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे तमंचा और कारतूस बरामद हुए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी ने इसलिए की थी वारदात
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह देवचरा में करीब 15-20 वर्ष से रह रहा है। राजमिस्त्री का काम करता है। काम ना सही मिलने से उसके पास रुपये नहीं रहे तो परेशान रहने लगा। उसने चार अक्तूबर को सुबह महिला को टहलते देखा, जिसके कानों में सोने के कुंडल थे। लालच में आकर उसने महिला के कान से सोने के कुंडल खींच लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed