{"_id":"68d06308a4c4981d6a0bc270","slug":"accused-of-posting-inflammatory-post-limps-out-of-the-lockup-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102336-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हवालात से लंगड़ाते हुए निकला भड़काऊ पोस्ट करने का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हवालात से लंगड़ाते हुए निकला भड़काऊ पोस्ट करने का आरोपी
Mon, 22 Sep 2025 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोपी मोहल्ला मिर्धान निवासी समीर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। आरोपी का गिरफ्तारी के बाद का वीडियो सामने आया है, इसमें वह थाने में लंगड़ाते हुए चलता दिख रहा है। हाथ जोड़कर कह रहा है कि साहब गलती हो गई है। माफ कर दो। अब भविष्य में ऐसी गलती कभी नहीं करूंगा।
इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि आरोपी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसमें 15 मिनट के लिए पुलिस हटाने पर नरसंहार की बात कही जा रही है। यह वीडियो पोस्ट करते हुए प्रभात सिंह भदौरिया ने एक्स पर पुलिस से शिकायत की थी। आरोपी पर नरसंहार करने की धमकी देने और पाकिस्तान प्रेम दिखाने का आरोप लगाया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि हिरासत में आरोपी ने माफी मांगने के साथ भविष्य में ऐसी गलती न करने की बात कही है।