{"_id":"68c1ea5c489ac2fbe7041bf6","slug":"accused-of-occupying-government-school-premises-by-putting-up-a-kiosk-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2681-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सरकारी स्कूल की जगह पर खोखा लगाकर कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सरकारी स्कूल की जगह पर खोखा लगाकर कब्जा करने का आरोप
विज्ञापन
दुनका। धनेटा-शीशगढ़ रोड स्थित सरकारी स्कूल की जगह पर दबंगई के बल पर अवैध खोखे रखकर कब्जा कर लिया गया है। यह आरोप लगाते हुए एक शिक्षक ने मुख्यमंत्री को शिकायतीपत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दूसरी ओर हलका लेखपाल पर कब्जेदारों से किराया वसूलने का भी आरोप लगाया है।
दुनका जूनियर हाईस्कूल के उप प्रबंधक बेचे सिंह ने मुख्यमंत्री को दी गई शिकायत में बताया कि धनेटा-शीशगढ़ रोड किनारे स्कूल की सरकारी जगह है, जिस पर गांव के ही कुछ ग्रामीणों ने अवैध कब्जा करके अपने खोखे रख लिए हैं, जिस पर स्कूल प्रबंधक सरकारी जूनियर स्कूल का भवन बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं, लेकिन अवैध कब्जाधारक कब्जा छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।
तीन बार उठा चुका है मामला
यह मामला तीन बार तहसील मीरगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में उठ चुका है। अवैध कब्जा हटवाने के लिए डीएम भी आदेश कर चुके हैं, लेकिन तहसील प्रशासन कब्जा नही हटवा रहा है। शिकायत का फर्जी निस्तारण कर रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाती है। बेचे सिंह ने हलका लेखपाल पर अवैध कब्जेदारों से मासिक किराया लेने का भी आरोप लगाया है। वहीं, तहसीलदार मीरगंज आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण तहसील प्रशासन अवैध कब्जा नहीं हटवा रहा है। लेखपाल पर किराया लेने का आरोप निराधार है।