{"_id":"682509c50b6cc004e7031b2c","slug":"accused-of-murdering-a-youth-turned-away-citing-border-dispute-bareilly-news-c-4-lko1064-640752-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवक की हत्या का आरोप, पुलिस ने सीमा विवाद बताकर टरकाया, मृतक के भाई ने एससएसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवक की हत्या का आरोप, पुलिस ने सीमा विवाद बताकर टरकाया, मृतक के भाई ने एससएसपी से की शिकायत
Thu, 15 May 2025 11:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:40 AM IST
सार
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस जांच करने की बजाय सीमा विवाद बताकर टरकाती रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी युवक की पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए मृतक का भाई तीन थानों के चक्कर काटता रहा, लेकिन पुलिस ने सीमा विवाद में पेच फंसा दिया। बुधवार देर शाम परिजनों ने एसएसपी के कैंप ऑफिस पहुंचकर शिकायत की। अब कैंट पुलिस को पोस्टमॉर्टम कराने और मामले की जांच करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
सुभाषनगर के इटौआ फतेहपुर निवासी दुर्गपाल ने बताया कि 12 मई की दोपहर उनके रिश्ते का भाई लाखन अपनी कार से भाई थानसिंह को डालकर लाया था। थानसिंह की हालत गंभीर थी। शरीर पर चोट के निशान थे। लाखन ने बताया कि थानसिंह घायल अवस्था में कैंट क्षेत्र में राजू के घर के दरवाजे पर मिले थे। राजू और चंचल ने थानसिंह को कार में लिटाया।
विज्ञापन
उपचार के दौरान हुई मौत
थानसिंह ने भाई दुर्गपाल को बताया कि वेतन को लेकर राजू और चंचल ने उसकी पिटाई की है। दुर्गपाल घायल भाई को लेकर सुभाषनगर, कैंट और फतेहगंज पूर्वी थाने गए, पर पुलिस दूसरे की सीमा का केस बताकर टरकाती रही। दुर्गपाल घायल थान सिंह को निजी अस्पताल ले गए, लेकिन पुलिस केस होने के कारण इलाज नहीं हो सका। 14 मई को थान सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा सका। शाम को उनकी मौत हो गई। दुर्गपाल ने देर शाम एसएसपी आवास पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि हत्या के आरोपों को लेकर जांच कर ली जाएगी। पोस्टमाॅर्टम कराने के लिए कैंट पुलिस को निर्देशित किया है।
