फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of molesting female constable sent to jail

Bareilly News: महिला सिपाही से छेड़खानी के आरोपी को भेजा जेल

Sun, 14 Jul 2024 04:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 14 Jul 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Accused of molesting female constable sent to jail
बरेली। महिला सिपाही से छेड़खानी करने वाले आरोपी सनी को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दूसरा आरोपी फरार है। वह सेना में है। गिरफ्तारी के लिए सैन्य अधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाने में तैनात महिला सिपाही की शुक्रवार रात को कोहाड़ापीर में निकल रहे मुहर्रम के जुलूस में ड्यूटी थी। इसी दौरान दो युवकों ने कार से उतरकर महिला सिपाही से किसी बरातघर का पता पूछा। बातचीत के दौरान सिपाही से छेड़खानी कर दी। सिपाही ने एक आरोपी सनी निवासी विश्वनाथ पुरम काॅलोनी, सुभाष नगर को पकड़ लिया। जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। इस दौरान लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। इधर, मामले में समझौता हो रहा था, लेकिन वीडियो वायरल होने के कारण घटना एसएसपी तक पहुंच गईं। एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर थाने के दरोगा की तरफ से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इंस्पेक्टर प्रेमनगर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि राहुल एटा का रहने वाला है और सेना में है। उसकी तैनाती इंफाल में है। सैन्य अधिकारियों को घटना के संबंध में पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed