{"_id":"69c6e520a8d74a7ec4017d2c","slug":"accused-of-making-and-editing-video-of-employees-in-power-house-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-101010-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली घर में कर्मचारियों का वीडियो बनाकर एडिट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली घर में कर्मचारियों का वीडियो बनाकर एडिट करने का आरोप
विज्ञापन
भुता। क्षेत्र के 33/11 केवी सब स्टेशन के पूर्व संविदा कर्मचारी सुनील सिंह और राजकुमार पर वर्तमान कर्मचारियों को धमकाने और उनकी वीडियो एडिट करके भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया गया है। कई कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
भुता में 33/11 केवी सब स्टेशन में कार्यरत कर्मचारियों ने शिकायती पत्र देकर बताया कि पूर्व संविदा कर्मचारी सुनील सिंह और राजकुमार आए दिन बिजलीघर आते हैं। वहां कर्मचारियों को धमकाते हैं। कर्मचारियों की वीडियो बनाकर उन्हें एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं। इससे बिजली निगम की छवि धूमिल हो रही है।
24 मार्च 2026 को भी दोनों आरोपी बिजली घर आए थे। कंप्यूटर ऑपरेटर का वीडियो बनाकर उसे एडिट करने और नौकरी से हटवाने की धमकी दी थी। इसके अलावा एडिट किया हुआ वीडियो 25 मार्च को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। आरोप है कि सुनील सिंह शराब के नशे में कार्यालय आकर हंगामा करता है। कार्य में बाधा डालता है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने आग्रह किया कि वीडियो बनाने वाले और उससे संबंधित लोगों व मास्टमाइंड का पता लगाया जाए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
वर्जन,
शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। - रविंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक का कहना है क
000000