{"_id":"69e81777a1a5bc4092000b28","slug":"accused-of-gas-refilling-in-car-workshop-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-107012-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार वर्कशॉप में गैस रीफिलिंग करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार वर्कशॉप में गैस रीफिलिंग करने का आरोप
Wed, 22 Apr 2026 06:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज-बरखन मार्ग पर शिवा धर्मकांटे के पास स्थित श्रीश्याम कार वर्कशॉप में आग लगने से हुई दो किशोरों की मौत के बाद वर्कशॉप स्वामी और उनके बेटे के खिलाफ तहरीर थाने में दी गई है। आरोप है कि वर्कशॉप में गैस रीफिलिंग का अवैध काम किया जा रहा है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र गां गरइया निवासी बाबू ने बताया कि नवाबगंज-बरखन मार्ग पर शिवा धर्मकांटे के पास स्थित श्रीश्याम कार वर्कशॉप के स्वामी महावीर और उनका बेटा एसके है। 18 अप्रैल की देर शाम बाबू का नाबालिग बेटा फरमान, दोस्त साहिल रजा, अर्शिल और अजीत अपने मकान की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान एसके ने उनको रोककर गैस की टंकी रखवाने के लिए बुलाया। किशोर कार में गैस की टंकी को रखवा रहे थे। गैस लीक होने से अचानक आग लग गई। इसमें चारों किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। अजीत और अर्शिल की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। अन्य दो किशोरों की हालत नाजुक है। आरोप है कि कार वर्कशॉप की आड़ में गैस रीफिलिंग का अवैध काम किया जा रहा है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद