फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of cow smuggling shot dead, five including women arrested

Bareilly News: गो तस्करी के आरोपी को मारी गोली, महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

Tue, 15 Apr 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of cow smuggling shot dead, five including women arrested
बरेली। बारादरी पुलिस ने रविवार रात कटरा चांद खां इलाके में गो तस्करी के आरोपी सानू कसाई घर पर दबिश दी तो वह पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा। पुलिस ने उसके दाहिने पैर में गोली मारकर दबोच लिया। इसी मामले के दूसरे आरोपी के यहां टीम पहुंची तो वहां मौजूद महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, वहां कटान के बाद प्रतिबंधित पशु के मांस को पैकेट में सप्लाई किया जा रहा था।
विज्ञापन

बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिस ने कुछ दिन पहले घर में पशु काटने के आरोपी वसीम और उसकी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। दबिश के दौरान आरोपी छत के रास्ते भाग निकले थे। सानू कसाई की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को सूचना मिली कि वसीम कुरैशी अपने साथी फैयाज के साथ उसके काजीटोला स्थित घर में छिपा है। पुलिस टीम फैयाज के घर पहुंची तो महिलाएं झगड़ा करने लगीं। पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। फैयाज और उसके साथी घर से भाग गए। पुलिस ने फैयाज, वसीम की मां फूलबानो, बहन सना व भाई फईम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घायल सानू कसाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ नई रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में जानकारी हुई कि वसीम का पुराना घर सेमलखेड़ा में है, जिसमें अक्सर ताला लगा रहता है। वसीम ने एक नया घर कटरा चांद खां में घनी आबादी के बीच बना लिया है। इसकी जानकारी केवल उसके परिजनों को है। दस अप्रैल को जब पुलिस ने पहली बार दबिश दी थी तो वसीम व उसके साथी प्रतिबंधित पशु काटकर उसका मांस ले आए थे। घर पर मांस के छोटे-छोटे टुकड़े करके वसीम की मां, बहन, भाई व पत्नी ने एक और दो किलो के पैकेट तैयार किए। सप्लाई का काम फैयाज व उसके साथी करने वाले थे, पर दबिश के दौरान सब भाग गए। इनसे मिले इनपुट की पुष्टि कर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed