फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused of cow slaughter shot in the leg police arrested three accused in Bareilly

Bareilly News: मुठभेड़ में गो तस्कर को पैर में गोली मारी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 24 Mar 2025 10:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Mar 2025 10:08 PM IST
सार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रविवार रात पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक तस्कर को पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। दो और आरोपी पकड़े गए हैं। 
 

विज्ञापन
accused of cow slaughter shot in the leg police arrested three accused in Bareilly
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पिछले दिनों करगैना चौकी के पास संरक्षित पशु का कटान करने वाले तस्करों को रविवार रात सुभाषनगर थाना पुलिस ने घेर लिया। मुठभेड़ में रामपुर निवासी पशु तस्कर को पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दो और तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। कार समेत पशु तस्करी के उपकरण बरामद किए।

विज्ञापन


सुभाषनगर थाने के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार रात सूचना मिली कि कार सवार संदिग्ध लोग फत्तेपुर के जंगल की तरफ घूम रहे हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर कार रुकवाने की कोशिश की तो आरोपी कार लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रामपुर के थाना गंज निवासी असलम के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: गैस एजेंसी पर फटे 350 सिलिंडर, धमाकों से दहले लोग, लपटें देख बोले- लगा ज्वालामुखी फटा; Video
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने असलम से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। असलम के साथी प्रेमनगर के बानखाना निवासी आफाक उर्फ आशू, किला मलूकपुर माजदान निवासी शफीक उर्फ ननका को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से तमंचा, कारतूस, छुरा, बांका, रस्सी, कार आदि सामान बरामद किया गया है। 

पूछताछ में तीनों ने बताया कि साथी तस्कर रामपुर गंज निवासी सिकंदर, यासीन, मोहसिन और सुहैल उर्फ लाला के साथ मिलकर सुभाषनगर में पशु तस्करी की थी और कार से फरार हो गए थे। तस्करों पर सुभाषनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पर हमला करने वाले तीनों तस्करों के खिलाफ एक अन्य रिपोर्ट दर्ज की गई है।

लग्जरी कारों से तस्करी कर रहे पशु तस्कर
पुलिस ने पशु तस्करी के मामलों में कार्रवाई तेज कर दी है, इस कारण तस्करों ने पशु तस्करी करने का तरीका भी बदल दिया है। अब पशु तस्कर लक्जरी कारों से रात में घूमते हैं और मौका मिलने पर पशुओं को काटकर उनका मांस कार से लेकर भाग जाते हैं। सुभाषनगर में हुई पशु तस्करी की घटना को भी तस्करों ने इसी तरह से अंजाम दिया था। पुलिस ने रामपुर के तस्करों की कार भी चिह्नित कर ली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed