फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of cheating farmers gets interim bail

Bareilly News: किसानों से धोखाधड़ी के आरोपी को मिली अंतरिम जमानत

Fri, 21 Nov 2025 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating farmers gets interim bail
बरेली। होटल व फैक्टरी लगाने का झांसा देकर किसानों से भूमि खरीद के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी हरीश राना ने एसीजे कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उसे फिलहाल अंतरिम जमानत मिल गई है।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर के गांव भगवतीपुर निवासी भूपेंद्र ने वर्ष 2023 में भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि मीरगंज थाना क्षेत्र के मसीहाबाद निवासी महिपाल यादव और भोजीपुरा थाने के अभयपुर केशोपुर निवासी हरीश नाम बदलकर उनसे मिले थे। हरीश ने खुद को वकील बताया था। दोनों ने साथियों संग मिलकर कंपनी को जमीन बेचने का झांसा देकर 18 लाख की धोखाधड़ी कर ली थी। बाद में सभी आरोपी नंबर बंद कर लापता हो गए थे। भोजीपुरा थाने में दर्ज मुकदमे में हरीश राना वांछित चल रहा था। विवेचक संजय धीर ने जब गिरफ्तारी के लिए दबिश दी तो हरीश ने आत्मसमर्पण कर अंतरिम जमानत करा ली। इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि हरीश राना देव सिंह राना का बेटा है। ये लोग कंपनी के वकील बनकर लोगों से मिलते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed