{"_id":"66f0ab52b50067375f0a2894","slug":"accused-of-attacking-retired-soldier-caught-after-shooting-him-in-the-leg-bareilly-news-c-4-1-bly1039-487258-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पैर में गोली मारकर पकड़े रिटायर्ड फौजी पर हमले के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पैर में गोली मारकर पकड़े रिटायर्ड फौजी पर हमले के आरोपी
विज्ञापन
आंवला। भुठभेड में घायल आरोपी-संवाद
वाहन चेकिंग के दौरान टोकने पर किया फायर, बाइक व तीन मोबाइल फोन बरामद
आंवला। रिटायर्ड फौजी पर हमले के आरोपी तीन दबंगों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। इनके पैर में गोली लगी है। तीनों आरोपी अलग-अलग मामलों में भी वांछित थे।
पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के टीम बिसौली रोड पर मनौना से कसूमरा गांव के बीच चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार तीन लोग आते दिखे। संदेह में टोका तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान मोहल्ला यादव वाली पुलिया निवासी संजय यादव, राहुल यादव और प्रगति नगर निवासी उस्मान सैफी को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों को सीएचसी लाया गया। वहां से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि 11 सितंबर को आरोपियों ने अपने साथियों के साथ रिटायर्ड फौजी योगेश कुमार पर घर से दुकान जाते वक्त हमला करके लहूलुहान कर दिया था। आरोपियों पर रिपोर्ट होने के बाद शुक्रवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व हिंदूवादी संगठनों केे पदाधिकारियों ने सीओ व एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी। संवाद