{"_id":"6a266c7670d710b52d08114e","slug":"accused-cattle-smuggler-arrested-in-police-encounter-in-bareilly-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पशु तस्करी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पशु तस्करी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल
Mon, 08 Jun 2026 12:47 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:47 PM IST
सार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पशु तस्करी के आरोपी कल्लू उर्फ कलुआ को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : पुलिस मीडिया सेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में रविवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें संरक्षित पशु को मारने की कोशिश में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया।
विज्ञापन
भोजीपुरा इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि रविवार रात दो बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि दो तस्कर पचौरी पंप के पास संरक्षित पशुओं का कटान करने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर दरोगा पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी की तो तस्करों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में सिपाही सुमित कुमार के बाएं हाथ में गोली लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर कल्लू उर्फ कलुआ के बाएं पैर में गोली लगी। वह घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
उसका दूसरा साथी जफर उर्फ रमन कालिया मौके से भाग गया। घायल बदमाश कल्लू उर्फ कलुआ को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस और पशु काटने के उपकरण बरामद हुए हैं। जफर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। घायल बदमाश और सिपाही सुमित कुमार को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन