UP: इंस्टाग्राम पर अपलोड की विदेशी बच्ची की अश्लील फिल्म, गृह मंत्रालय तक पहुंचा मामला, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी युवक का नाम परमानंद उर्फ विक्की है। वह मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरौधी अंगदपुर का रहने वाला है। उसने 2022 में किसी बेवसाइट से अश्लील फिल्म डाउनलोड करने के बाद इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। इसकी शिकायत गृह मंत्रालय में की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने नाबालिग बच्ची की अश्लील फिल्म डाउनलोड कर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। यह मामला गृह मंत्रालय तक पहुंचा तो जांच कराई गई। शासन से निर्देश मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम परमानंद उर्फ विक्की है। वह मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरौधी अंगदपुर का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक वर्ष 2022 में गांव सिरौधी अंगदपुर निवासी परमानंद उर्फ विक्की ने एक विदेशी नाबालिग बच्ची की अश्लील फिल्म किसी बेवसाइट से डाउनलोड की थी। इसके बाद इस फिल्म को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम ने अश्लील कंटेट होने की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी। शिकायत मिलने के बाद गृह मंत्रालय से उत्तर प्रदेश शासन को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शासन ने साइबर सेल को मामले की जांच सौंपी।
ये भी पढ़ें- UP: आमिर ने अमित बन युवती से किया निकाह, ससुर ने कहा- तुम्हें बहू नहीं बीवी बनाकर रखूंगा; विरोध पर पीटा
जांच में पता लगा कि परमानंद उर्फ विक्की के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अश्लील फिल्म अपलोड की गई थी। इसके बाद बरेली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस पर थाना मीरगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मीरगंज थाने के उपनिरीक्षक राजकुमार ने बताया कि आईटी एक्ट की धारा में सात साल से कम की सजा होने के चलते आरोपी को थाने से ही जमानत दे दी गई।