फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused arrested for selling account in fraud of Rs 23.28 lakh

Bareilly News: 23.28 लाख रुपये की ठगी में खाता बेचने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Aug 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for selling account in fraud of Rs 23.28 lakh
फरीदाबाद। निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 23.28 लाख रुपये की ठगी में खाता बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आदेश यूपी बरेली का रहने वाला है। इसके बैंक खाते में ठगी के 12.40 लाख रुपये आए थे। पूछताछ में पता चला कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके मनोज ने आदेश का बैंक खाता खुलवाकर ठगों को दिया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी आदेश बरेली के एक होटल में केयर टेकर का काम करता है। इसे पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को यह शिकायत एनआईटी तीन इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में कहा गया कि एक मई को इंस्टाग्राम पर ट्रेडिंग कंपनी का विज्ञापन देखा था। इसमें निवेश पर मुनाफा दिलाने का दावा किया गया था। शिकायतकर्ता ने लालच में आकर उस वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया। बाद में इन्होंने निवेश करना शुरू कर दिया। अलग-अलग ट्रांजेक्शन में शिकायतकर्ता से 2328739 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। बाद में न तो मुनाफा मिला और न ही निवेश की गई रकम ही वापस मिली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed