फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused arrested for murdering brother by crushing him with a brick.

Bareilly News: भाई की ईंट से कुचलकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2026 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for murdering brother by crushing him with a brick.
फरीदपुर। ईंट से कुचलकर बड़े भाई की हत्या करने के आरोपी फैजान उर्फ विक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने उसको गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला फर्रखपुर निवासी सारिफ (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनका शव मोहल्ले में मरघट के पास मिला। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजन शव उठाकर घर ले आए। मोहल्ले वालों की सूचना पर सारिफ की पत्नी गुड़िया उर्फ नरगिर मायके से ससुराल आईं। वह घरेलू विवाद के चलते बच्चों के साथ नौ माह से मायके में रह रही थीं। गुड़िया ने शव को दफनाने से रुकवा दिया। पुलिस को ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। बताया, पति की ईंट से कुचलकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर में चोट से मौत की पुष्टि हुई। जांच में पता लगा कि सारिफ के छोटे भाई फैजान और उसके दो दोस्तों ने ईंट से सिर को कूचा था। मां नसरीन की तहरीर पर फैजान और उसके दोस्त अमन व जीशान पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी फैजान को गिरफ्तार किया। फिर वारदात में इस्तेमाल की गई ईंट भी बरामद कर ली गई। फैजान को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से 14 दिन की रिमांड पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed